Tesla Booking in India: एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार मेकिंग कंपनी टेस्ला की भारत में एंट्री हो चुकी है। भारत में 15 जुलाई 2025 को मुंबई में टेस्ला का पहला शोरूम खोला गया। यह शोरूम मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्पेक्स स्थित मेक मैक्सिटी मॉल में खोला ओपन हुआ है। अगर टेस्ला को खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। अब देश के सभी राज्यों के लिए टेस्ला की बुकिंग उपलब्ध है।
टेस्ला इंडिया की तरफ से फैंस और ग्राहकों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके बुकिंग के संबंध में जानकारी दी गई है। कंपनी ने पोस्ट करके लिखा कि अब 'इंडिया में हर कोई अब डायरेक्टली हमारी वेबसाइट के जरिए ऑर्डर कर सकता है।'
कंपनी ने X पर किए पोस्ट में उन राज्यों की लिस्ट भी शेयर की है जहां पर ऑर्डर किया जा सकता है। इसकी के साथ कंपनी ने प्रियॉरिटी डिलीवरी शहरों की लिस्ट भी शेयर की है।
Tesla Model Y की कीमत
आपको बता दें कि मुंबई में टेस्ला की एंट्री लेवल मॉडल रियर व्हील वेरिएंट की कीमत 61,07,190 रुपये है। यह कार की ऑनरोड कीमत है। इसमें 2,92,818 रुपये जीएसटी के शामिल हैं। वहीं अगर आप इसके लॉन्ग रेंज वेरिएंट की तरफ जाते हैं तो इसके लिए आपको 69,15,190 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। टेस्ला Model Y में एक फुल सेल्फ ड्राइविंग वेरिएंट भी आता है। अगर आप इसे खरीदते हैं तो इसके लिए आपको 6 लाख रुपये एक्स्ट्रा देने पड़ेंगे।
बैटरी पैक में मिलेंगे दो ऑप्शन
अगर आप इस इलेक्ट्रिक कॉर को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि कंपनी ने रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट को भारत में दो अलग-अलग बैटरी पैक जिसमें 60 kWh और बड़े 75 kWh शामिल है के साथ पेश किया है। अगर आप 60kWh बैटरी की तरफ जाते हैं तो कंपनी क्लेम करती है कि इसमें एक बार फुल चार्ज करने पर आपको 500 किमी की रेंज मिलेगी। कंपनी दावा करती है कि रियर व्हील ड्राइव वर्जन मात्र 5.9 सेकंड में 100/घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।
