नई जनरेशन Honda Amaze इस तारीख को होगी लॉन्च, एक्सटीरियर और इंटीरियर प्रीमियम

New Generation Honda Amaze Launch Date: कंपनी ने इस किफायती सेडान के लॉन्च की तारीख का ऐलान भी कर दिया है। होंडा ने नई जनरेशन अमेज को हाइटेक फीचर्स से लबालब भर दिया है। कार के पहले टीजर से एक्सटीरियर में हुए बड़े बदलाव सामने आ चुके हैं और ये पहले से बहुत आक्रामक चेहरे के साथ आ रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 4 दिसंबर को लॉन्च होगी नई अमेज
  • मारुति सुजुकी डिजायर से मुकाबला
  • प्रीमियम एक्सटीरियर और इंटीरियर

New Generation Honda Amaze Launch Date: होंडा कार्स इंडिया ने हाल ही में नई जनरेशन अमेज के इंटीरियर की झलक दिखाई थी। अब कंपनी ने इस किफायती सेडान के लॉन्च की तारीख का ऐलान भी कर दिया है। होंडा ने नई जनरेशन अमेज को हाइटेक फीचर्स से लबालब भर दिया है। कार के पहले टीजर से एक्सटीरियर में हुए बड़े बदलाव सामने आ चुके हैं और ये पहले से बहुत आक्रामक चेहरे के साथ आ रही है। कंपनी नई अमेज के केबिन को भी ताजा अंदाज देगी और इसके साथ कई नए और अपडेटेड कम्फर्ट फीचर्स मिलेंगे। 2025 होंडा अमेज का डिजाइन स्कैच जारी कर दिया गया है जिसमें ये कार इंटीरियर के साथ एक्सटीरियर में भी प्रीमियम दिख रही है।

New Generation Honda Amaze Launch Date Announced

होंडा ने नई जनरेशन अमेज को हाइटेक फीचर्स से लबालब भर दिया है।

नई जनरेशन का अलग स्वैग

होंडा की सबसे सस्ती सेडान अमेज भारतीय ग्राहकों के बीच खूब पसंद की जाती है। अब कंपनी इसकी नई जनरेशन लॉन्च करने वाली है जिसे भारत में जनवरी 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है। तीसरी पीढ़ी की होंडा अमेज लॉन्च होते ही मौजूदा सेकेंड जनरेशन की जगह लेगी, इसकी बिक्री 2018 से भारतीय मार्केट में जारी है। सूत्रों की मानें तो नई जनरेशन अमेज को उसी प्लेटफॉर्म पर बनाया जा रहा है जिसपर नई होंडा सिटी और एलिवेट आधारित है। सेडान के आकार को लेकर इसमें कई बदलाव किए जा सकते हैं, हालांकि ये पहले से ज्यादा व्हीलबेस के साथ आ सकती है।

End of Feed