नई जनरेशन Honda Amaze के इंटीरियर से हटा पर्दा, प्रीमियम कर जैसा दिख रहा डैशबोर्ड

New Generation 2025 Honda Amaze: नए टीजर में 2025 होंडा अमेज के इंटीरियर की झलक दिखाई गई है जो किसी प्रीमियम कार जैसा नजर आ रहा है। कंपनी ने इस हाइटेक फीचर्स से लबालब भर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिसंबर 2024 में होंडा कार्स इंडिया इसकी बिक्री शुरू करने वाली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2025 होंडा अमेज का नया टीजर जारी
  • कंपनी ने दिखाई इंटीरियर की झलक
  • प्रीमियम कारों जैसा लग रहा डैशबोर्ड

New Generation 2025 Honda Amaze: होंडा कार्स जल्द भारत में नई जनरेशन अमेज लॉन्च करने वाली है जिसका नया टीजर कंपनी ने जारी किया है। नए टीजर में 2025 होंडा अमेज के इंटीरियर की झलक दिखाई गई है जो किसी प्रीमियम कार जैसा नजर आ रहा है। कंपनी ने इस हाइटेक फीचर्स से लबालब भर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिसंबर 2024 में होंडा कार्स इंडिया इसकी बिक्री शुरू करने वाली है। कार के पहले टीजर से एक्सटीरियर में हुए बड़े बदलाव सामने आ चुके हैं और ये पहले से बहुत आक्रामक चेहरे के साथ आ रही है। कंपनी नई अमेज के केबिन को भी ताजा अंदाज देगी और इसके साथ कई नए और अपडेटेड कम्फर्ट फीचर्स मिलेंगे।

2025 Honda Amaze Interior Teased Ahead Of Launch

दिसंबर 2024 में होंडा कार्स इंडिया इसकी बिक्री शुरू करने वाली है

नई जनरेशन का अलग स्वैग

होंडा की सबसे सस्ती सेडान अमेज भारतीय ग्राहकों के बीच खूब पसंद की जाती है। अब कंपनी इसकी नई जनरेशन लॉन्च करने वाली है जिसे भारत में जनवरी 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है। तीसरी पीढ़ी की होंडा अमेज लॉन्च होते ही मौजूदा सेकेंड जनरेशन की जगह लेगी, इसकी बिक्री 2018 से भारतीय मार्केट में जारी है। सूत्रों की मानें तो नई जनरेशन अमेज को उसी प्लेटफॉर्म पर बनाया जा रहा है जिसपर नई होंडा सिटी और एलिवेट आधारित है। सेडान के आकार को लेकर इसमें कई बदलाव किए जा सकते हैं, हालांकि ये पहले से ज्यादा व्हीलबेस के साथ आ सकती है।

End of Feed