2025 Honda Amaze का टीजर जारी, बड़े बदलावों के साथ आ रही सस्ती सेडान

New Generation Honda Amaze: होंडा कार्स इंडिया ने इस नई जनरेशन अमेज सेडान का नया टीजर जारी कर दिया है। इससे साफ होता है कि बहुत जल्द भारतीय मार्केट में इस सस्ती कॉम्पैक्ट सेडान को लॉन्च किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिसंबर 2024 में होंडा कार्स इंडिया इसकी बिक्री शुरू करने वाली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2025 होंडा अमेज का पहला टीजर
  • दिसंबर 2024 में लॉन्च हो सकती है
  • बड़े बदलावों के साथ आ रही कार

New Generation Honda Amaze: होंडा कार्स इंडिया नई जनरेशन अमेज देश में बहुत जल्द लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इस नई जनरेशन सेडान का नया टीजर भी जारी कर दिया है। इससे साफ होता है कि बहुत जल्द भारतीय मार्केट में इस सस्ती कॉम्पैक्ट सेडान को लॉन्च किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिसंबर 2024 में होंडा कार्स इंडिया इसकी बिक्री शुरू करने वाली है। कार के पहले टीजर साफ नजर आया है कि इसके एक्सटीरियर में बड़े बदलाव हुए हैं और ये पहले से बहुत आक्रामक चेहरे के साथ आ रही है। इसके अलावा कार के इंटीरियर में भी बदलाव होंगे, वहीं फीचर्स भी नए और अपडेटेड मिलेंगे।

New Generation Honda Amaze Teased Ahead Of Global Debut

Teaser से साफ होता है कि बहुत जल्द भारत में इस सस्ती कॉम्पैक्ट सेडान को लॉन्च किया जाएगा

नई जनरेशन का अलग स्वैग

होंडा की सबसे सस्ती सेडान अमेज भारतीय ग्राहकों के बीच खूब पसंद की जाती है। अब कंपनी इसकी नई जनरेशन लॉन्च करने वाली है जिसे भारत में जनवरी 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है। तीसरी पीढ़ी की होंडा अमेज लॉन्च होते ही मौजूदा सेकेंड जनरेशन की जगह लेगी, इसकी बिक्री 2018 से भारतीय मार्केट में जारी है। सूत्रों की मानें तो नई जनरेशन अमेज को उसी प्लेटफॉर्म पर बनाया जा रहा है जिसपर नई होंडा सिटी और एलिवेट आधारित है। सेडान के आकार को लेकर इसमें कई बदलाव किए जा सकते हैं, हालांकि ये पहले से ज्यादा व्हीलबेस के साथ आ सकती है।

End of Feed