ऑटो न्यूज़

Royal Enfield Interceptor Bear 650 कल भारत में होगी लॉन्च, किस कीमत पर बिकेगी

Royal Enfield Interceptor Bear 650: रॉयल एनफील्ड 5 नवंबर 2024 को नई इंटरसेप्टर बियर 650 मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली है। कई बार इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है जिसमें ये बहुत जोरदार ऑफरोड नजर आ रही है। हमारा मानना है कि कंपनी 3 से 3.50 लाख रुपये तक बाइक की कीमत रख सकती है।

Image

हमारा मानना है कि कंपनी 3 से 3.50 लाख रुपये तक बाइक की कीमत रख सकती है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • Royal Enfield Interceptor Bear 650
  • 5 नवंबर को भारत में लॉन्च होगी
  • 3 से 3.50 लाख रुपये होगा बजट?

Royal Enfield Interceptor Bear 650: रॉयल एनफील्ड 5 नवंबर 2024 को नई इंटरसेप्टर बियर 650 मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली है। कंपनी कल इसका ग्लोबल डेब्यू भारत से करने वाली है और हमारा मानना है कि कंपनी 3 से 3.50 लाख रुपये तक बाइक की कीमत रख सकती है। कई बार इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है जिसमें ये बहुत जोरदार ऑफरोड नजर आ रही है। इसमें साफ नजर आ रहा है कि बाइक को डर्ट ट्रैक पर चलाया जा रहा है, इससे साबित होता है कि नई इंटरसेप्टर बियर 650 को एक हार्डकोर ऑफरोडर बनाया गया है।

कितनी अलग है बियर 650

स्पाय फोटोज में इसका लुक लगभग स्टैंडर्ड इंटरसेप्टर 650 जैसा ही है, हालांकि इसमें कई सारे बदलाव भी देखने को मिले हैं। रॉयल एनफील्ड ने नई इंटरसेप्टर बियर 650 को छोटे फेंडर्स दिए हैं, इसके अलावा दूसरी डिजाइन की सीट, नए साइड पैनल्स और 2 छोटे 2-इन-1 एग्ज्हॉस्ट दिए हैं। इसके साथ बेहतर ऑफरोडिंग के लिए अपडेटेड सस्पेंशन मिलने वाले हैं। बाइक के अगले हिस्से में यूएसडी फोर्क्स और पिछले हिस्से में ट्विन शॉक्स दिए गए हैं। इसके अलावा बाइक के साथ पहले के मुकाबले लंबा सस्पेंशन ट्रैवल मिलने वाला है। यहां वायर स्पोक वाले व्हील्स और दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक्स मिलेंगे।

कितना दमदार है इंजन

शहरी सड़कों के साथ ऑफरोडिंग के लिए इस बाइक को डुअल पर्पज टायर्स मिलेंगे। नई इंटरसेप्टर बियर 650 को स्टैंडर्ड मॉडल वाला 648 सीसी एयर और ऑयल कूल्ड पैरेलल ट्विन इंजन मिलने वाला है। ये इंजन 47 बीएचपी ताकत और 52.3 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया है। हमारा मानना है कि रॉयल एनफील्ड इस बाइक की कीमत करीब 3 लाख रुपये के आस-पास रखेगी। बता दें कि ईआईसीएमए 2024 में कंपनी अपडेटेड इंटरसेप्टर 650 और हंटर 350 बाइक पेश करने वाली है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article