ऑटो न्यूज़

Honda लेकर आई नई Elevate SUV, जोरदार लुक वाली गाड़ी की शुरुआती कीमत 11 लाख

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 4, 2023, 02:58 PM IST

Honda Cars India ने बिल्कुल नई Elevate SUV लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11 लाख रुपये है। एसयूवी पसंद करने वालों के लिए ये एक जोरदार विकल्प बनकर सामने आई है जिसका इंजन दमदार है।

Image

टॉप मॉडल जेडएक्स सीवीटी के लिए ये कीमत 16 लाख रुपये तक जाती है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • नई होंडा एलिवेट भारत में लॉन्च
  • 11 लाख रुपये शुरुआती कीमत
  • जोरदार फीचर्स और दमदार इंजन

Honda Elevate India Launch: लंबे समय तक इंतजार कराने के बाद होंडा कार्स इंडिया ने नई एलिवेट एसयूवी आखिरकार भारत में लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11 लाख रुपये रखी गई है जो बेस एसवी एमटी वेरिएंट की कीमत है। टॉप मॉडल जेडएक्स सीवीटी के लिए ये कीमत 16 लाख रुपये तक जाती है। एलिवेट का मैनुअल वेरिएंट जहां 15.31 किमी/लीटर माइलेज देगा, वहीं ऑटोमैटिक वेरिएंट करीब 17 किमी/लीटर माइलेज निकालेगा। जोरदार फीचर्स और तगड़े लुक के साथ होंडा एलिवेट जल्द भारतीय सड़कों पर अपनी मौजूदगी दर्ज करने वाली है। कंपनी ने इस कार को चार वेरिएंट्स - एसवी, वी, वीएक्स और जेडएक्स में पेश किया है।

कितना दमदार है इंजन

होंडा ने एलिवेट एसयूवी के साथ 1.5-लीटर आई-वीटेक डीओएचसी पेट्रोल इंजन दिया है जो वीटीसी के साथ आता है। कंपनी ने इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस किया है। ये काफी दमदार इंजन है जो 121 पीएस ताकत और 145 न्यूटन मीटर टॉर्क बनाता है। डायमेंशन की बात करें तो नई होंडा एलिवेट की लंबाई 4,312 मिमी है और इसकी चौड़ाई 1,790 मिमी है। कार की हाइट जहां 1,650 मिमी है, वहीं कंपनी ने इसका बूट स्पेस 458 लीटर रखा है जो इस श्रेणी में सबसे ज्यादा है।

आक्रामक चेहरा और धांसू लुक

नई होंडा एलिवेट का चेहरा काफी आक्रामक है जो पैसे हेडलैंप्स के साथ आता है। पूरी तरह एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स के साथ एलईडी डीआरएल और एलईडी टर्न इंडिकेटर्स अगले हिस्से में मिले हैं। एसयूवी के पिछले हिस्से में एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं, इसके अलावा 2-टोन फिनिश वाले डायमंड कट अलॉय व्हील्स काफी अच्छे दिख रहे हैं। एलिवेट सिंगल और डुअल-टोन कलर्स में उपलब्ध कराई गई है और ग्राहकों को फीनिक्स ऑरेंज पर्ल, ऑब्सिडियन ब्लू पर्ल, रेडिएंट रेड मैटेलिक, प्लैटिनम व्हाइट पर्ल, गोल्डन ब्राउन मैटेलिक, लूनर सिल्वर मैटेलिक और मीटियोराइड ग्रे मैटेलिक रंगों के विकल्प मिलेंगे।

फीचर्स और सेफ्टी में जबरदस्त

होंडा एलिवेट के केबिन में खूब सारी जगह देने के अलावा कंपनी ने 7-इंच फुल कलर टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25-इंच एलसीडी टचस्क्रीन डिस्प्ले और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स दिए हैं। सेफ्टी की बात करें तो कार के साथ कई एक्टिव और पेसिव तकनीक दी गई हैं जिनमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम यानी एडीएएस शामिल है। यहां 6 एयरबैग्स, लेनवॉच कैमरा, व्हीकल स्टेबिलिटी असिस्ट के साथ एजाइल हैंडलिंग असिस्ट, हिल स्टार्ट असिस्ट, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, मल्टी एंगल रियर व्यू कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर्स और कनेक्टेड फीचर्स एसयूवी को मिले हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article