ऑटो न्यूज़

Toyota Innova Flex Fuel: लॉन्च हुई 100 फीसदी इथेनॉल से चलने वाली कार, -15 डिग्री तापमान में भी भरेगी फर्राटा

Toyota Innova Flex Fuel: इस कार को पेश करने को वैकल्पिक फ्यूल की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे वायु प्रदूषण कम होगा। कार लॉन्चिंग के कार्यक्रम में दो केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और महेंद्र नाथ पांडे भी शामिल हुए।

Image

टोयोटा इनोवा फ्लेक्स फ्यूल कार लॉन्च हुई

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • नितिन गडकरी ने लॉन्च की टोयोटा इनोवा फ्लेक्स फ्यूल
  • 100 फीसदी इथेनॉल पर चलेगी ये कार
  • -15 डिग्री तापमान में भी करेगी बढ़िया काम

Toyota Innova Flex Fuel: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने टोयोटा इनोवा कार (Toyota Innova Car) का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है। ये है टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस (Toyota Innova Hycross), जिसे दुनिया की पहली इलेक्ट्रिफाइड फ्लेक्स फ्यूल कार के प्रोटोटाइप के तौर पर पेश किया गया है। इस कार को पूरी तरह से टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) ने डेवलप किया है। खास बात यह है कि ये कार 100% इथेनॉल (Ethanol) पर चलेगी।

वैकल्पिक फ्यूल की दिशा में बड़ा कदम

इस कार को पेश करने को वैकल्पिक फ्यूल की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे वायु प्रदूषण कम होगा। कार लॉन्चिंग के कार्यक्रम में दो केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और महेंद्र नाथ पांडे भी शामिल हुए। बता दें कि फ्लेक्स फ्यूल एक ऐसी तकनीक है जिससे इंजन 20% से अधिक इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर भी चल सकता है।

-15 डिग्री पर भी बढ़िया चलेगी ये कार

ये नई कार 60% इलेक्ट्रिफाइड एनर्जी और 40% बायो इथेनॉल से दौड़ेगी। इससे होगा ये कि फ्लेक्स फ्यूल से कार की माइलेज में जो कमी आएगी, उसकी भरपाई हो जाएगी। ओल्ड स्टार्ट सिस्टम से लैस नई इनोवा अपनी तरह की दुनिया की पहली कार है। इस कार का इंजन तब भी बढ़िया ढंग से काम करेगा, जब तापमान माइनस 15 डिग्री सेंटीग्रेट हो।

कैसे बनता है फ्लेक्स फ्यूल

फ्लेक्स फ्यूल गन्ने और मक्का जैसी चीजों से बनता है। अहम बात यह है कि ये चीजें भारत में भारी मात्रा में उपलब्ध हैं। यानी ये देश में उचित मात्रा में हैं। इस फ्यूल को अल्कोहल आधारित फ्यूल भी कहा जाता है, क्योंकि इसे बनाने में गन्ना और मक्के का इस्तेमाल होता है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article