New Honda Activa e Key Features: होंडा टू व्हीलर्स ने ग्राहकों को लंबा इंतजार कराने के बाद अब नई एक्टिवा ई से भारत में पर्दा हटा दिया है। ये एक किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर है बूंद भर पेट्रोल नहीं पीता। मुकाबले के हिसाब से होंडा ने इसकी कीमत लुभाने वाली रखेगी, इससे एक्टिवा आईसीई की तरह इलेक्ट्रिक स्कूटर भी तेजी से मार्केट में पकड़ बना पाएगा। जनवरी 2025 से इसकी बिक्री शुरू होने वाली है और इसे कई पड़ावों में बेचा जाएगा। फरवरी से इसकी डिलीवरी मिलना शुरू हो जाएगी। कंपनी ने पहले साल प्रोडक्शन का टार्गेट 1 लाख यूनिट रखा है।
फरवरी से New Honda Activa e की डिलीवरी मिलना शुरू हो जाएगी।
स्वैपेबल बैटरी पैक मिला
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने नई एक्टिवा ई को स्वैपेबल बैटरी पैक दिया है जो आसानी से और कहीं भी चार्ज किया जा सकता है। इसके साथ दो बैटरी मिली हैं जिसमें हर एक 1.5 किलोवाट आर क्षमता वाला है। ये बैटरी पैक 6 किलोवाट पावर और 22 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है।
सिंगल चार्ज में 102 किमी रेंज
इसे फुल पैसा वसूल ई-स्कूटर बनाया गया है जो बूट स्पेस की जगह स्वैपेबल बैटरी पैक के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इसे सिंगल चार्ज में 102 किमी तक चलाया जा सकता है। 7.3 सेकंड में ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 0-60 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ता है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 80 किमी/घंटा है।
होंडा एक्टिवा ई के फीचर्स
होंडा टू-व्हीलर्स ने एक्टिवा ई के साथ 7-इंच टीएफटी डिस्प्ले, होंडा की रोडसिंक डुओ कनेक्टिविटी ऐप। इसमें राइडर को फुल मैप नेविगेशन दिया गया है। इसके अलावा एक दिलचस्प फीचर और मिला है जिसमें स्कूटर चलाते समय आप किसी को भी कॉल लगा सकते हैं। लेकिन फीचर्स अभी बाकी हैं।
स्मार्ट सिक्योरिटी र्फीचर्स
होंडा ने एक्टिवा इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ स्मार्ट कायफोब सिस्टम दिया है, ये सिस्टम कंपनी ने एक्टिवा और डियो के साथ भी दिया है। इससे आधुनिक सिक्योरिटी फंक्शन स्कूटर को मिलते हैं, यहां रिमोट लॉक/अनलॉक, कीलेस स्टार्ट, जियो फेंसिंग और यूजर प्रोटेक्शन के कई फीचर्स मिले हैं।
कई पड़ावों में बिकेगी
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया नए एक्टिवा ई को कई पड़ावों में बेचने वाली है। पहले दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में इसकी बिक्री शुरू की जाएगी। इसके बाद छोटे शहरों में भी डिमांड के हिसाब से इसकी बिक्री शुरू होगी। इसी मांग के आधार पर कंपनी प्रोडक्शन भी बढ़ाएगी।
