Hero Xpulse 210: भारत की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प इस वक्त अपनी पॉपुलर एडवेंचर बैक एक्सपल्स के दो नए मॉडल्स पर काम कर रही है। पिछले कुछ सालों के दौरान हीरो एक्सपल्स के विभिन्न मॉडल्स को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। अब हाल ही में एक्सपल्स 210 को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। कंपनी 400+cc कैटेगरी में एक्सपल्स का एक मॉडल तो लॉन्च करेगी लेकिन अब हाल ही में बैक को करिज्मा ZMR के इंजन के साथ स्पॉट किया गया है।
एक्सपल्स 200 का रिप्लेसमेंट
एक्सपल्स 210 में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया इंजन एक लिक्विड-कूल्ड इंजन है जबकि फिलहाल मार्किट में मौजूद एक्सपल्स 200 में एक एयरकूल्ड इंजन देखने को मिलता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह बाइक एक्सपल्स 200 के रिप्लेसमेंट के तौर पर भी लॉन्च की जा सकती है। वर्तमान एक्सपल्स मॉडल 19.1 हॉर्सपावर की ताकत ही जनरेट करता है जबकि टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया इंजन 25.5 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट कर सकता है।
एक्सपल्स को हुए 5 साल
हीरो एक्सपल्स को भारत में लॉन्च हुए 5 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। इस दौरान बाइक को कई जरूरी अपडेट दिए गये हैं लेकिन यह पहली बार होगा कि नई जनरेशन की एक्सपल्स बाइक को लॉन्च किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्सपल्स 210 को 2024 में ही लॉन्च किया जा सकता है लेकिन यह बाइक साल के अंत तक ही लॉन्च की जायेगी और इसकी कीमत 1.47 लाख रुपये से 1.55 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है।
