Hero Vida V1 Discount: हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर वर्टिकल वीडा ने साल के अंत में वी1 इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 31,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया है। कंपनी ने इन ऑफर्स में कैश और लॉयल्टी डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, एक्सटेंडेड बैटरी वारंट और अन्य फायदे शामिल हैं। बता दें कि कंपनी ने दिसंबर के अंत या स्टॉक बाकी रहने तक ही ये ऑफर्स उपलब्ध कराए हैं। ग्राहकों को 8,259 रुपये की एक्सटेंडेड वारंटी, 6,500 रुपये तक कैश डिस्काउंट और 5,000 रुपये एक्सचेंज बोनस के साथ 7,500 रुपये का लॉयल्टी बोनस मिल रहा है।
कंपनी ने दिसंबर के अंत या स्टॉक बाकी रहने तक ही ये ऑफर्स उपलब्ध कराए हैं।
सिंगल चार्ज में कितना चलेगा
दावा है कि वी1 प्रो सिंगल चार्ज में 165 किमी तक चलता है, वहीं 3.2 सेकंड में ये 0-40 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेता है। वी1 प्लस में रेंज घटकर 143 किमी हो जाती है और 0-40 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ने में इसे 3.4 सेकंड लगते हैं। इन दोनों की टॉप स्पीड 80 किमी/घंटा है। दिखने में ये काफी अच्छा इलेक्ट्रिक स्कूटर है लेकिन मुकाबले के हिसाब से कुछ महंगा है। इसका अगला हिस्सा कुछ चौड़ा है और पिछला काफी स्लिम है। इसमें ग्राहकों को स्वैपेबल बैटरी मिलेगी जिससे घर और ऑफिस में इसे चार्ज करना काफी आसान हो गया है।
बढ़िया फीचर्स से लोडेड
हीरो वीडा वी1 में ओवर दी एयर अपडेट्स के अलावा 7-इंच टचस्क्रीन, कीलेस कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, एस.ओ.एस अलर्ट और टू वे थ्रॉटल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। दोनों वेरिएंट्स को तीन राइडिंग मोड्स - ईको, राइड और स्पोर्ट्स दिए गए हैं। इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के अलावा हीरो वीडा ने नए इलेक्ट्रिक चार्जिंग नेटवर्क की भी शुरुआत कर दी है। हीरो मोटोकॉर्प के वीडा वी1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग 4,999 रुपये टोकन देकर की जा सकती है।
किनसे है मुकाबला
हीरो वीडा के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का मुकाबला एथर एनर्जी, ओेला इलेक्ट्रिक, ओकिनावा और सिंपल एनर्जी जैसे ब्रांड्स से होने वाला है। इसे आसानी से ग्राहकों को बेचा जा सके इस लिए कंपनी ने कम ब्याज दर पर फायनेंस, इंडस्ट्री का पहला बायबैक अश्योरेंस दिया जा रहा है। इसमें कंपनी 16-18 महीन बाद कीमत का 70 फीसदी हिस्सा लौटाकर स्कूटर वापस रख लेती है। बता दें कि ये डिस्काउंट स्टॉक क्लियरेंस के अलावा दमदार मुकाबले की वजह से भी कंपनी ने ये डिस्काउंट दिया है।
