Hero ने लॉन्च कर दी सस्ती बाइक, स्टाइलिश लुक जीत लेगा दिल

एक नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। Hero MotoCorp ने अपने ग्राहकों के लिए एक नई बाइक पेश कर दी है।

अगर आप भी एक सस्ती बाइक लेने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी आपका दिल खुश कर सकती है। Hero MotoCorp ने भारतीय बाजार में नई Hero Super Splendor XTEC 2.0 लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस बाइक को नए डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और बेहतर तकनीक के साथ पेश किया है। इसकी शुरुआती कीमत 87 हजार रुपये से भी कम रखी गई है। आइए जल्दी से बाइक की कीमत, डिजाइन और फीचर्स पर एक नजर डाल लेते हैं-

Hero Super Splendor

Hero Super Splendor XTEC 2.0

Super Splendor XTEC 2.0 की कीमत

Hero Super Splendor XTEC 2.0 को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके Drum Brake वेरिएंट की कीमत 86,500 रुपये रखी गई है, जबकि Disc Brake वर्जन की कीमत 90,000 रुपये तय की गई है। कंपनी ने दोनों मॉडल्स को आधुनिक फीचर्स और स्टाइलिश डिजाइन के साथ पेश किया है, ताकि ग्राहकों को कम कीमत में ज्यादा प्रीमियम अनुभव मिल सके।

End of Feed