ऑटो न्यूज़

Hero Splendor अब हुई डिस्क ब्रेक वाली बाइक, 3 दशकों से बनी हुई है ग्राहकों की चहेती

Hero Splendor With Disk Break: हीरो मोटोकॉर्प ने स्प्लैंडर बाइक के साथ अब डिस्क ब्रेक भी दे दिया है। कंपनी ने 3 दशकों से ग्राहकों की चहेती स्प्लैंडर के अगले पहिये को डिस्क ब्रेक से लैस कर दिया है। अब ग्राहक हीरो स्प्लैंडर प्लस एक्सटेक को सिर्फ 3,550 रुपये ज्यादा देकर डिस्क ब्रेक के साथ खरीद सकते हैं।

Image

स्प्लैंडर प्लस एक्सटेक को सिर्फ 3,550 रुपये ज्यादा देकर डिस्क ब्रेक के साथ खरीद सकते हैं।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • हीरो स्प्लैंडर को अब मिला डिस्क ब्रेक
  • 3,550 रुपये बढ़ाई गई बाइक की कीमत
  • स्प्लैंडर प्लस एक्सटेक को मिला फीचर

Hero Splendor With Disk Break: भारतीय मार्केट में ग्रामीण से लेकर शहरी इलाकों में हीरो स्प्लैंडर मोटरसाइकिल का दबदबा आज भी कायम है। ग्राहकों को ये किफायती और कम कीमत वाली बाइक खूब पसंद आती है। अब कंपनी ने इसके साथ वो फीचर दिया है जिससे इसकी बिक्री और भी ज्यादा बढ़ने की संभावना है। हीरो मोटोकॉर्प ने करीब 3 दशकों से ग्राहकों की चहेती स्प्लैंडर के अगले पहिये को डिस्क ब्रेक से लैस कर दिया है। अब ग्राहक हीरो स्प्लैंडर प्लस एक्सटेक को सिर्फ 3,550 रुपये ज्यादा देकर डिस्क ब्रेक के साथ खरीद सकते हैं।

बहुत किफायती है बाइक

हीरो की सदाबहार स्प्लैंडर मोटरसाइकिल सभी मॉडल्स में एक जैसे इंजन के साथ आती है। कंपनी ने इस बाइक के साथ 97.2 सीसी का फ्यूल इंजेक्टेड सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है। ये किफायती इंजन 8.02 एचपी ताकत और 8.05 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इस बाइक के साथ 18-इंच के व्हील्स दिए गए हैं। डिस्क ब्रेक जुड़ने के बाद स्प्लैंडर प्लस एक्सटेक का भार 1.6 किग्रा बढ़ गया है और अब ये बाइक कुल 113.6 किग्रा की हो गई है।

कितनी है इसकी कीमत

हीरो ने स्प्लैंडर प्लस एक्सटेक डिस्क ब्रेक की एक्सशोरूम कीमत 83,461 रुपये रखी है। कंपनी ने इसे तीन ग्राफिक स्कीम्स - ब्लैक स्पार्क्लिंग ब्लू, ब्लैक टोर्नाडो ग्रे और ब्लैक रेड में पेश किया है। ये सामान्य स्प्लैंडर का सबसे महंगा वेरिएंट है जिसके साथ ये फुर्तीला और फ्यूल एफिशिएंट इंजन दिया गया है। इसके अलावा ये मोटरसाइकिल डिजिटल डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और ईंधन बचाने वाली स्टार्ट स्टॉप तकनीक जैसे फीचर्स के साथ आती है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article