ऑटो न्यूज़

नई जनरेशन Hero Destini 125 का नया टीजर जारी, शानदार दिख रहा है स्कूटर

New Generation Hero Destini 125: हीरो मोटोकॉर्प 6 साल बाद भारत में नई जनरेशन डेस्टिनी 125 स्कूटर लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इस स्कूटर का नया टीजर जारी किया है जो दिखने में बिल्कुल अलग और शानदार नजर आ रहा है। हीरो बड़े बदलावों के साथ इसे भारत में लॉन्च करने वाली है।

Image

कंपनी ने हाल में इसका टीजर जारी किया है जिसमें नई डिजाइन लैंग्वेज सामने आ गई है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • नई जनरेशन हीरो डेस्टिनी का टीजर
  • 6 साल बाद लॉन्च होगा नया स्कूटर
  • शानदार स्टाइल और डिजाइन मिला

New Generation Hero Destini 125: हीरो मोटोकॉर्प जल्द भारत में नई डेस्टिनी 125 लॉन्च करने वाली है जिसे कंपनी ने बड़े बदलाव दिए हैं। ये नई जनरेशन स्कूटर है और 2024 हीरो डेस्टिनी की डिजाइन लैंग्वेज भी अब ग्राहकों को बदली हुई मिलेगी। कंपनी ने हाल में इसका टीजर जारी किया है जिसमें नई डिजाइन लैंग्वेज सामने आ गई है। इस स्कूटर को एलईडी डीआरएल के साथ ब्रॉन्ज हाइलाइट्स दिए गए है, वहीं 6 साल बाद मिल रहे अपडेट के हिसाब से इसका स्टाइल शानदार हो गया है। ये भी साफ हो गया है कि इसके अगले पहिये में डिस्क ब्रेक मिलेगी, दूसरी तरफ पिछला पहिया ड्रम ब्रेक के साथ आने वाला है।

नए में क्या-क्या मिलेगा

नई जनरेशन हीरो डेस्टिनी 125 के साथ कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम मिलेगा जिसकी ताकत डिस्क ब्रेक के आने से लगभग दुगनी हो गई है। इस स्कूटर को अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं, जिसका सीधा मतलब है कि ट्यूबलेस टायर्स की उम्मीद भी लगाई जा सकती है। इसके पिछले हिस्से में नया एलईडी टेललैंप मिलने वाला है। हीरो का ये अपडेटेड स्कूटर डिजाइन और लुक में अब बहुत कुछ होंडा एक्टिवा जैसा हो गया है। हालांकि अगले एप्रॉन पर लगे टर्न इंडिकेटर्स अब भी हेलोजेन ही हैं जो काफी निराशाजनक है।

कितना दमदार है इंजन

2024 हीरो डेस्टिनी के साथ नया प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैंप और एच आकार का एलईडी डीआरएल मिला है। यहां पिछला बैकरेस्ट मिलेगा जो आरामदायक यात्रा के लिए अच्छा टूल है। इसकी बॉडी पर कॉपर एलिमेंट्स का भी इस्तेमाल होगा, वहीं मरून कलर की सीट के अलावा नया रंग भी मिल सकता है। नए फीचर्स के साथ कई अन्य बदलाव इसे मिल सकते हैं। कंपनी इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं करेगी और पहले वाला 125 सीसी सिंगल सिलेंडर इंजन बाइक को मिलेगा। ये 9 बीएचपी ताकत और 10.4 एनएम पीक टॉर्क बनाता है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article