New Generation Hero Destini 125 का टीजर जारी, बड़े बदलावों के साथ जल्द लॉन्च होगा स्कूटर

New Generation Hero Destini 125 Teased: हीरो मोटोकॉर्प ने नई जनरेशन डेस्टिनी 125 स्कूटर का टीजर जारी कर दिया है। इस स्कूटर को बड़े बदलावों के साथ लॉन्च किया जाएगा। साफ हो गया है कि इसके अगले पहिये में डिस्क ब्रेक मिलेगी, दूसरी तरफ पिछला पहिया ड्रम ब्रेक के साथ आने वाला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द लॉन्च होगी 2024 हीरो डेस्टिनी
  • बड़े बदलावों के साथ आ रहा स्कूटर
  • टीजर में सामने आई बड़ी जानकारी

New Generation Hero Destini 125 Teased: हीरो मोटोकॉर्प जल्द भारत में नई डेस्टिनी 125 लॉन्च करने वाली है जिसे कंपनी ने बड़े बदलाव दिए हैं। ये नई जनरेशन स्कूटर है और 2024 हीरो डेस्टिनी की डिजाइन लैंग्वेज भी अब ग्राहकों को बदली हुई मिलेगी। कंपनी ने हाल में इसका टीजर जारी किया है जिसमें लॉन्च से पहले ही इसके किए गए बदलावों की जानकारी सामने आ गई है। टीजर में नए स्कूटर का अगला हिस्सा दिखा है, वहीं एलईडी लाइटिंग वाला टेललाइट भी इसमें नजर आया है। ये भी साफ हो गया है कि इसके अगले पहिये में डिस्क ब्रेक मिलेगी, दूसरी तरफ पिछला पहिया ड्रम ब्रेक के साथ आने वाला है।

New Generation Hero Destini 125 Teased

टीजर में नए स्कूटर का अगला हिस्सा दिखा है, वहीं एलईडी लाइटिंग वाला टेललाइट भी इसमें नजर आया है

नए में क्या-क्या मिलेगा

नई जनरेशन हीरो डेस्टिनी 125 के साथ कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम मिलेगा जिसकी ताकत डिस्क ब्रेक के आने से लगभग दुगनी हो गई है। इस स्कूटर को अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं, जिसका सीधा मतलब है कि ट्यूबलेस टायर्स की उम्मीद भी लगाई जा सकती है। इसके पिछले हिस्से में नया एलईडी टेललैंप मिलने वाला है। हीरो का ये अपडेटेड स्कूटर डिजाइन और लुक में अब बहुत कुछ होंडा एक्टिवा जैसा हो गया है। हालांकि अगले एप्रॉन पर लगे टर्न इंडिकेटर्स अब भी हेलोजेन ही हैं जो काफी निराशाजनक है।

End of Feed