Bajaj CNG Bike: भारतीय दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज के लिए 5 जुलाई 2024 का दिन ऐतिहासिक था। कंपनी ने इसी दिन भारत में दुनिया की पहली CNG बाइक लॉन्च की थी। बजाज फ्रीडम 125 दुनिया की पहली CNG बाइक है और फिलहाल यह भारतीय मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध है। रिपोर्ट्स के अनुसार बजाज अब एक और नई CNG बाइक लॉन्च कर सकती है। कुछ समय पहले ऑटोमोबाइल मीडिया वेबसाइट कार एंड बाइक (Car&Bike) ने इस नई बाइक को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया था। माना जा रहा है कि बजाज की नई CNG बाइक, बजाज फ्रीडम 125 से भी ज्यादा किफायती होगी।
खुद CEO ने की घोषणा
रिपोर्ट्स के अनुसार बजाज के CEO, राजीव बजाज, ने खुद घोषणा करते हुए बताया है कि कंपनी जल्द ही नई CNG बाइक लॉन्च कर सकती है। साथ ही माना जा रहा है कि इस बाइक को जल्द ही भारत में लॉन्च भी किया जा सकता है। बजाज की नई CNG बाइक 100cc सेगमेंट में लॉन्च की जा सकती है। बजाज ने इसी महीने फ्रीडम 125 की डिलीवरी की शुरुआत की है। भारतीय दोपहिया मार्केट में कस्टमर्स प्रमुख रूप से माइलेज और वाहन की लागत का ध्यान रखते हैं। अपने फीचर्स और किफायत के चलते बजाज फ्रीडम 125 को भारत में बहुत पॉपुलैरिटी मिली है।
चेतक को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म
इलेक्ट्रिक वाहनों के भविष्य को लेकर बात करते हुए कंपनी के CEO राजीव बजाज ने कहा कि बजाज चेतक के लिए नया प्लेटफॉर्म तैयार किया जा रहा है। भारत के इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन मार्केट में बजाज चेतक काफी पॉपुलर है और इसकी हिस्सेदारी 18% की है। इस साल फेस्टिव सीजन के बाद बजाज चेतक को ज्यादा प्रीमियम और किफायती रूप में ऑफर किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि बजाज चेतक, TVS iQube स्कूटर को बहुत ही कड़ी टक्कर देता है।
