Hero Electric Set To Launch New Electric Scooter On 15th March 2023: हीरो मोटोकॉर्प दो दिन बाद यानी 15 मार्च 2023 को भारत में नया प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए नया टीजर भी सोशल मीडिया पर जारी कर दिया है जिसमें नए ईवी की झलक दिखाई दी है. हीरो इलेक्ट्रिक ने ट्विटर पर लिखा, “भरोसेमंद और समझदार यातायात का नया दौर अब शुरू होने जा रहा है. क्या आप हीरो इलेक्ट्रिक की तरफ से ताजा इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए तैयार हैं? इस खबर पर ज्यादा जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें.”
Hero Electric 15 मार्च 2023 को भारत में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने वाली है.
12 सेकंड का टीजर हुआ जारी
हीरो इलेक्ट्रिक ने आगामी इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया टीजर भी जारी कर दिया है जिसमें नए ईवी की झलक दिखी है. इसमें लिखा गया है कि 2-पहिया यातायात के नए युग की शुरुआत. हालांकि अब तक कंपनी ने ये स्पष्ट नहीं किया है कि नया इलेक्ट्रिक स्कूटर ऑप्टिमा रेंज का ही होगा या इसे किसी नए नाम से मार्केट में लाया जाएगा. टीजर में साफ देखा जा सकता है कि नए ईवी के अगले हिस्से में एलईडी हेडलैंप लगा हुआ है, इसके नीचे एलईडी टर्न इंडिकेटर्स भी दिखाई दिए हैं. बाकी फीचर्स में फ्रंट डिस्क भी शामिल हैं.
इलेक्ट्रिक बाइक पर काम जारी
हीरो मोटोकॉर्प अब तक अपनी किफायती मोटरसाइकिल के लिए दुनियाभर में मशहूर बनी हुई थी, लेकिन अब कंपनी प्रीमियम बाइक्स पर भी ध्यान लगाने वाली है। हीरो मोटोकॉर्प की मौजूदा बाइक्स जहां कम दमदार इंजन के साथ बेहतरीन माइलेज देती हैं, वहीं आगामी प्रीमियम बाइक्स दमदार मोटर के साथ मार्केट में आने वाली हैं। मजेदार बात ये है कि हीरो जल्द भारत में नई बाइक्स लाने वाली है जो बूंद भर पेट्रोल नहीं पीती, कहने का मतलब ये बाइक्स इलेक्ट्रिक होंगी। इसके लिए हीरो ने जीरो से हाथ मिलाया है दुनिया भर में इलेक्ट्रिक बाइक्स बनाने के लिए मशहूर है।
हीरो और जीरो की साझेदारी
दो पहिया वाहनों की कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने महंगी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के निर्माण एवं इससे जुड़े अन्य सहयोग के लिए अमेरिका की कंपनी जीरो मोटरसाइकिल के साथ करार किया है। हीरो मोटोकॉर्प ने एक बयान में सोमवार को कहा कि इस करार के तहत पॉवर ट्रेन और इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल विकसित करने में जीरो की विशेषज्ञता के साथ ही हीरो मोटोकॉर्प का विनिर्माण का जो पैमाना है उसका तथा विपणन का लाभ मिल सकेगा।
