ऑटो न्यूज़

Maruti XL6 पर लंबी वेटिंग, अभी बुकिंग करेंगे तो अगले साल दिवाली पर मिलेगी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 13, 2023, 06:17 PM IST

Maruti Suzuki की XL6 ग्राहकों के बीच बहुत पॉपुलर चल रही है और इस SUV पर अब कंपनी 18 महीने तक का वेटिंग पीरियड दे रही है. इस दमदार एसयूवी की डिलीवरी के लिए ग्राहकों को कम से कम 1 साल तक रुकना पड़ेगा.

Image

XL6 की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11.41 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 14.67 लाख तक जाती है

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • नई मारुति XL6 पर लंबी वेटिंग
  • CNG वेरिएंट का इंतजार लंबा
  • बाकी वेरिएंट्स पर 1 साल वेटिंग

Maruti Suzuki XL6 Waiting Period: मारुति सुजुकी बिक्री के मामले में भारत की सबसे बड़ी वाहन निर्माता है और इसकी कारें देश के ग्राहकों को खूब पसंद आती हैं. इन्हीं में एक कार XL6 एसयूवी है जिसे की जोरदार डिमांड मिल रही है, स्थिति अब ये हो चुकी है कि 18 महीने तक वेटिंग अब ग्राहकों को मिलने लगी है. कहने का मतलब है कि अगर आप इस होली पर नई मारुति सुजुकी XL6 बुक कर चुके हैं तो आपको इसकी डिलीवरी 2024 की दिवाली के आस-पास मिलेगी. बता दें कि फिलहाल XL6 की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11.41 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 14.67 लाख तक जाती है.

किस वेरिएंट पर इतनी लंबी वेटिंग

सूत्रों से मिली जानकारी के हिसाब से XL6 एसयूवी के सीएनजी वेरिएंट पर मिल रही है, इसके अलावा बाकी सारे वेरिएंट्स पर करीब 1 साल की वेटिंग दी जा रही है. वेटिंग पीरियड के अलावा मारुति सुजुकी अरीना और नैक्सा रिटेल चेन मार्च 2023 में अपनी गाड़ियों पर जोरदार डिस्काउंट दे रही हैं, यहां ग्राहकों को नई मारुति सुजुकी कार की खरीद पर 64,000 रुपये तक फायदा मिलने वाला है. इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं.

कितनी दमदार है मारुति XL6

मारुति सुजुकी ने ग्राहकों के बीच खासी पॉपुलर इस एसयूवी के साथ 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया है. ये इंजन 103 बीएचपी ताकत और 138 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है, वहीं कंपनी ने इसे 6-स्पीड मैनुअल और विकल्प में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस किया है. ग्राहकों के पास चुनने के लिए 3 विकल्प हैं जिनमें मारुति सुजुकी द्वारा पेश किए गए जेट, अल्फा और अल्फा प्लस शमिल हैं. एसयूवी का सीएनजी वेरिएंट सिर्फ जेटा ट्रिम में पेश किया गया है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article