ऑटो न्यूज़

2023 Hero Glamour मोटरसाइकिल आकर्षक कीमत पर लॉन्च, मिले कई नए फीचर्स

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Aug 24, 2023, 08:05 PM IST

Hero MotoCorp ने 2023 Glamour लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 82,348 रुपये रखी गई है। कंपनी ने इस अपडेटेड बाइक को कई बदलावों के साथ पेश किया है और इसका माइलेज भी जोरदार है।

Image

नई बाइक ई20 ईंधन पर भी चलाई जा सकती है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 हीरो ग्लैमर हुई लॉन्च
  • 82,348 रुपये शुरुआती दाम
  • कई बदलावों के साथ उतरी

2023 Hero Glamour Launched In India: हीरो मोटोकॉर्प ने भारतीय मार्केट में 2023 ग्लैमर लॉन्च कर दी है जिसे कई बदलावों के साथ पेश किया गया है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 82,348 रुपये है जो 86,348 रुपये तक जाती है जो बाइक के क्रमशः ड्रम और डिस्क ब्रेक वेरिएंट्स की कीमत है। कंपनी ने इस अपडेटेड मोटरसाइकिल को तीन नए रंगों - कैंडी ब्लेजिंग रेड, टेक्नो ब्लू-ब्लैक और स्पोर्ट्स रेड-ब्लैक में पेश किया है। हीरो ग्लैमर का मुकाबला टीवीएस रेडर 125, बजाज पल्सर 125 और होंडा शाइन जैसी बाइक्स के साथ शुरू हो चुका है।

कितना दमदार है इंजन

2023 हीरो ग्लैमर के साथ 125 सीसी का सिंगल-सिलेंडर इंजन लगाया गया है जो एयर कूल्ड तकनीक वाला है। ये इंजन 7,500 आरपीएम पर 10.68 बीएचपी ताकत और 6,000 आरपीएम पर 10.6 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। ये मोटरसाइकिल हीरो की आई3एस आइडल स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम के साथ आती है और अब कंपनी ने इसे बीएस6 फेज 2 और ओबीडी2 के अनुकूल बना दिया है। इसके अलावा नई बाइक ई20 ईंधन पर भी चलाई जा सकती है। हीरो का दावा है कि ये एक लीटर पेट्रोल में 63 किमी चलती है।

क्या-क्या बदला मिले

हीरो मोटोकॉर्प ने 2023 ग्लैमर के साथ कई बदलाव पेश किए हैं। अपडेटेड बाइक को बदले हुए ग्राफिक्स के साथ शतरंज के बोर्ड जैसी पट्टियां दी गई हैं। बाइक में नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर लगाया गया है जो रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर और ईंधन कम होने के इंडिकेटर जैसी अन्य कई बातें राइडर को बताता है। हीरो ने मोबाइल चार्ज करने के लिए इस बाइक में यूएसबी पोर्ट भी दिया है। राइडर और पीछे बैठे यात्री की सहूलियत के लिए कंपनी ने बाइक की सीट के अगले और पिछले हिस्से की हाइट को क्रमशः 8 मिमी और 17 मिमी घटाया है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article