38,000 रुपये देकर घर ला सकते हैं नई हीरो करिज्मा, जानें कितनी बनेगी मासिक किस्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 5, 2023, 12:19 PM IST

Hero MotoCorp ने हाल ही में नई Karizma XMR 210 भारत में लॉन्च की है और यहां हम आपको इसके फाइनेंस का गुणा-भाग बता रहे हैं। ये नई मोटरसाइकिल सिर्फ 38,000 रुपये देकर आप अपने घर ले जा सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • New Hero Karizma XMR 210
  • 38,000 हजार रुपये डाउन पेमेंट
  • 5,000 रुपये से कम होगी EMI

Hero Karizma XMR 210 Finance: हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में नई करिज्मा एक्सएमआर 210 लॉन्च कर इस नाम की भारतीय मार्केट में वापसी की है। नई बाइक की इंट्रोडक्टरी यानी खास कीमत 1.73 लाख रुपये रखी गई है और इसे सिर्फ एक वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। अब हम आपको बता रहे हैं कैसे सिर्फ 38,000 रुपये देकर ये बाइक आप अपने घर ला सकते हैं। इसके लिए कितनी ईएमआई आपको कितने समय के लिए हर महीने देनी होगी इसकी जानकारी भी यहां दी जा रही है। कुल मिलाकर आसान किस्तों में कैसे ये बाइक घर ला सकते हैं इसकी जानकारी यहां हम आपको दे रहे हैं।

Hero Karizma XMR 210

सान िस्तों ें ैसे ाइक कते ैं सकी ानकारी हां पको हे ैं

कितनी है ऑनरोड कीमत

इस बाइक की ऑनरोड कीमत करीब 1.92 लाख रुपये होगी जिसे 3 साल के लिए आपको फाइनेंस कराना होगा। यहां 10 प्रतिशत ब्याज दर अनुमानित है और इस हिसाब से 20 फीसदी डाउन पेमेंट करीब 38,000 रुपये होगा। बाइक के एसटीडी वेरिएंट के लिए इस गणित के हिसाब से ग्राहकों को 3 साल सिर्फ 4,958 रुपये ईएमआई हर महीने अदा करनी होगी। बता दें कि निश्चित संख्या में ग्राहकों को ये खास कीमत पर बाइक बेची जा रही है, इसके बाइक नई करिज्मा की कीमत 10,000 रुपये बढ़ा दी जाएगी।

End of Feed