ऑटो न्यूज़

TVS कल लॉन्च करेगी नई Apache RTR 310, जानें बाइक के बारे में सब कुछ

TVS Motor Company 6 सितंबर को नई Apache RTR 310 बाइक लॉन्च करने वाली है जिसकी बुकिंग जारी है। कंपनी कई बड़े बदलावों के साथ नई अपाचे 310 भारत में लॉन्च करेगी जो दिखने में पहले से जोरदार हो गई है।

Image

लुक और स्टाइल के मामले में ये नई बाइक काफी आकर्षक नजर आ रही है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • टीवीएस अपाचे आरटीआर 310
  • 6 सितंबर को लॉन्च होगी बाइक
  • मिला पहले से आकर्षक चेहरा

2023 TVS Apache RTR 310: टीवीएस कल यानी 6 सितंबर को भारत में नई अपाचे आरटीआर 310 लॉन्च करने वाली है जिसकी प्री-बुकिंग्स बीते कुछ दिनों से जारी है। इसमें दिलचस्पी रखने वाले 3,100 रुपये के साथ कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे बुक कर सकते हैं। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नई बाइक का टीजर भी जारी किया है। 2023 टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 एक प्रीमियम मोटरसाइकिल होगी और मार्केट में इसका जोरदार मुकाबला होने वाला है। लुक और स्टाइल के मामले में ये नई बाइक काफी आकर्षक नजर आ रही है।

6 सितंबर को ग्लोबल डेब्यू

नई बाइक को दो हिस्सों में बंटी सीट दी जाने वाली है और इसका पिछला हिस्सा कुछ दबा हुआ होगा। भारत में इस बाइक को काफी पसंद किया जाता है और 6 सितंबर को थाईलैंड में इस बाइक का ग्लोबल डेब्यू होने वाला है। लॉन्च के बाद नई बाइक कंपनी की मौजूदा अपाचे आरआर 310 और बीएमडब्ल्यू मोटरराड की जी 310 आरआर के साथ बेची जाएगी। आक्रामक चेहरे के साथ नई बाइक को चौड़ा और तराशा हुआ फ्यूल टैंक, पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एलईडी लाइटिंग सिस्टम जैसे कई फीचर्स दिए जाएंगे।

मिलेगा डुअल चैनल एबीएस!

2023 टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 के अगले हिस्से में यूएसडी फोर्क्स और पिछले हिस्से में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलेगा। इसके अलावा अगले और पिछले पहिए में डिस्क ब्रेक के अलावा डुअल चैनल एबीएस भी बाइक के साथ मिल सकता है। इंजन की बात करें तो नई बाइक के साथ पहले जैसा 313 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिल सकता है। ये इंजन 33 बीएचपी ताकत और 27.3 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है, यही इंजन अपाचे आरआर 310 के साथ दिया जाता है।

TNN Auto Desk
TNN ऑटो डेस्क author

ऑटोमोटिव जगत से जुड़े हर दिलचस्प और महत्वपूर्ण खबर हम यहां आपको समय पर देंगे। चाहे कारें हों या बाइक्स, इलेक्ट्रिक हो या हाईब्रिड सबके बारे में सच्ची और अच्छी जानकारी आपको लगातार मितली रहेगी।

और पढ़ें
End of Article