धमाकेदार वापसी करने को तैयार है हीरो करिज्मा बाइक, जानें कितनी अलग होगी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 19, 2023, 05:57 PM IST

Hero MotoCorp भारत में अपनी शानदार बाइक Karizma की वापसी करने को तैयार नजर आ रही है। हाल में इंटरनेट पर नई बाइक का डिजाइन पेटेंट लीक हुआ है जिससे साफ होता है कि जल्द इसे लॉन्च किया जाने वाला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 हीरो करिज्मा जल्द होगी लॉन्च
  • इंटरनेट पर लीक हुआ डिजाइन पेटेंट
  • जोरदार लुक और फीचर्स वाली बाइक

2023 Hero Karizma: हीरो मोटोकॉर्प बहुत जल्द भारत में नई करिज्मा लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है। हाल में नई बाइक का डिजाइन पेटेंट इंटरनेट पर लीक हो गया है जिससे भारतीय मार्केट में इसके जल्द लॉन्च होने की पुष्टि भी हो गई है। कंपनी ने करिज्मा एक्सएमआर और करिज्मा एक्सएमआर 210 नाम भी ट्रेडमार्क करा लिए हैं। इसका टेस्ट मॉडल भी टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। कयास लग रहे हैं कि एक्सएमआर कम दमदार वेरिएंट होगा, वहीं एक्सएमआर 210 ज्यादा दमदार इंजन के साथ आएगी।

2023 Hero Karizma

कंपनी ने करिज्मा एक्सएमआर और करिज्मा एक्सएमआर 210 नाम भी ट्रेडमार्क करा लिए हैं

नई बाइक को मिलेगा दमदार इंजन

हीरो मोटोकॉर्प की पुरानी करिज्मा जहां 20 बीएचपी ताकत वाले 223 सीसी एयर-कूल्ड फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन से लैस थी, वहीं नई करिज्मा बाइक के साथ 210 सीसी का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया जा सकता है। ये इंजन संभवतः 25 बीएचपी क्षमता वाला होगा और 30 एनएम पीक टॉर्क बनाएगा, कंपनी इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दे सकती है। कंपनी ने बाइक के आकार और बाकी फीचर्स की जानकारी अब तक नहीं दी है, हालांकि नई करिज्मा की स्टाइल पिछले मॉडल से मिलती-जुलती होने की संभावना है।

End of Feed