Hero Destini: हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में अपने पॉपुलर स्कूटर ब्रैंड, डेस्टिनी 125, के दूसरी जनरेशन के मॉडल को लोगों के सामने शोकेस किया है। हीरो मोटोकॉर्प, दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियों में से एक है। कंपनी के बाइक्स और स्कूटर्स को भारत में काफी पसंद किया जाता है। डेस्टिनी 125 को सबसे पहले साल 2018 में लॉन्च किया गया था और इसके 6 साल के बाद अब जाकर कंपनी ने इस स्कूटर ब्रैंड को अपग्रेड कर दूसरी जनरेशन का मॉडल पेश किया है। आइये जानते हैं नए हीरो डेस्टिनी 125 में क्या कुछ खास है।
कितने वेरिएंट्स में ऑफर होगा स्कूटर?
हीरो डेस्टिनी 125 की दूसरी जनरेशन को कुल 2 वेरिएंट्स में पेश किया गया है। पहले वेरिएंट में कास्ट ड्रम ब्रेक सिस्टम वाला VX मॉडल है। दूसरी जनरेशन में कास्ट डिस्क ब्रेक सिस्टम वाले दो मॉडल्स, ZX और ZX+, ऑफर किये जायेंगे। स्कूटर के टॉप वेरिएंट में आपको कॉपर हाइलाइट्स भी देखने को मिलती हैं। VX मॉडल को ग्रूवी रेड, मिस्टिक ब्लैक और एटर्नल व्हाईट कलर ऑप्शंस में ऑफर किया जाएगा। ZX और ZX+ वेरिएंट्स को मिस्टिक मैजेंटा, कॉस्मिक ब्लू, एटर्नल व्हाईट और मिस्टिक ब्लैक कलर ऑप्शंस में ऑफर किया जाएगा।
स्कूटर में क्या है नया और खास
नए हीरो डेस्टिनी 125 को H शेप वाली LED हेडलाइट के साथ पेश किया गया है। साथ ही टेललाइट भी H शेप वाली है। स्कूटर में LED DRLs भी ऑफर की गई हैं जबकि इंडिकेटर बल्ब वाले ही हैं। नए डेस्टिनी 125 स्कूटर में 19 लीटर का बूटस्पेस दिया गया है और साथ ही स्कूटर में 5 लीटर का फ्यूल टैंक भी दिया गया है। स्कूटर के बेस वेरिएंट मॉडल्स में एनालोग और LCD सिस्टम वाला इंस्ट्रूमेंट कंसोल देखने को मिलता है। जबकि टॉप स्पेक वेरिएंट मॉडल्स में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ऑफर किया गया है। नए डेस्टिनी 125 को भी 124.6cc का एयर कूल्ड इंजन के साथ ही ऑफर किया जाएगा। यह स्कूटर 9 हॉर्सपावर और 10.4nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का कहना है कि यह स्कूटर 56 किलोमीटर प्रतिलीटर तक की माइलेज ऑफर कर सकता है। इस तरह 5 लीटर के टैंक को फुल करने पर यह स्कूटर आपको लगभग 275 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है।
