2 दिन में खरीद लीजिए Harley-Davidson की सबसे सस्ती बाइक, बाद में पड़ेगी महंगी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Aug 2, 2023, 02:17 PM IST

हीरो-हार्ली पार्टनरशिप में पहला प्रोडक्टर Harley-Davidson X440 कुछ दिन पहले ही भारत में लॉन्च हुई है। अब हीरो ने इस मोटरसाइकिल की कीमत में इजाफा कर दिया है और ग्राहकों को 4 अगस्त से नई बाइक महंगी पड़ेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • Harley-Davidson X400 हुई महंगी
  • 10,500 रुपये बढ़ाई गई कीमत
  • 4 अगस्त से लागू होंगे नए दाम

Harley-Davidson X440 Price Hike: हीरो मोटोकॉर्प और हार्ली-डेविडसन की साझेदारी के बाद पहला प्रोडक्ट कुछ समय पहले ही भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया है। इस बाइक का नाम हार्ली-डेविडसन एक्स440 है जिसे 2.29 लाख रुपये इंट्रोडक्टरी एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया था। हालांकि अब हीरो ने इस बाइक की कीमत बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। 4 अगस्त से ग्राहकों को हार्ली की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल 2,39,500 रुपये में मिलेगी जो मौजूदा की कीमत से 10,500 रुपये ज्यादा है। हालांकि 3 अगस्त तक ग्राहक इंट्रोडक्टरी कीमत का फायदा उठा सकते हैं।

Harley Davidson X440 Price Hike

3 अगस्त तक ग्राहक इंट्रोडक्टरी कीमत का फायदा उठा सकते हैं

दिखने में बहुत जोरदार है बाइक

हार्ली-डेविडसन एक्स440 की स्टाइल और डिजाइन इसी ब्रांड की महंगी बाइक एक्सआर1200 से ली गई है। रेट्रो डिजाइन की ये नई बाइक गोल हेडलैंप और टियरड्रॉप पैटर्न के फ्यूल टैंक के साथ आई है। इसके अलावा आपको एलईडी लाइटिंग, एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल और कई आधुनिक फीचर्स भी मिलेंगे। बाइक को दमदार लुक देने के लिए इसमें बेहतर लुक वाले अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

End of Feed