ऑटो न्यूज़

हार्दिक पंड्या बेचेंगे ह्यून्दे की नई एक्सटर कॉम्पैक्ट एसयूवी, 10 जुलाई को होगी लॉन्च

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 12, 2023, 05:33 PM IST

Hardik Pandya को Hyundai India ने अपनी आगामी Exter Compact SUV का ब्रांड एंबेसेडर बनाया है। कंपनी 10 जुलाई को भारत में नई एक्सटर लॉन्च करने वाली है जिसके साथ खूब सारे हाइटेक फीचर्स दिए गए हैं।

Image

मुझे कारों का बहुत शौक है और ये एसयूवी मेरी स्टाइल के हिसाब से सटीक है - Hardik Pandya

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • हार्दिक पंड्या बेचेंगे Hyundai Exter
  • बने Compact SUV के ब्रांड एंबेसेडर
  • 10 जुलाई को लॉन्च होगी New Exter

Hardik Pandya Hyundai Exter: ह्यून्दे इंडिया बहुत जल्द देश के मार्केट में नई एक्सटर कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने ताजा जानकारी देते हुए बताया है कि इस छोटे साइज की एसयूवी के ब्रांड एंबेसेडर टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या होंगे। ह्यून्दे एक्सटर का ब्रांड एंबेसेडर बनने पर हार्दिक पंड्या ने कहा, “मैं एक्टर के लिए ब्रांड एंबेसेडर चुने जाने पर बहुत रोमांचित हूं। मुझे कारों का बहुत शौक है और ये एसयूवी मेरी स्टाइल के हिसाब से सटीक है। इसके अंदर काफी जगह मिलती है और ये खूब सारे फीचर्स से लोडेड है। मुझे विश्वास है कि भारत की जनता को इस कार से प्यार हो जाएगा।”

10 जुलाई को लॉन्च होगी एक्सटर

ह्यून्दे ने अपनी सबसे सस्ती एक्सटर कॉम्पैक्ट एसयूवी की लॉन्च की तारीख का खुलासा कर दिया है। कंपनी की सबसे छोटी एसयूवी 10 जुलाई को लॉन्च की जाएगी। जहां कई नए फीचर्स के साथ हाल में एक्सटर को सामान्य रूप से 6 एयरबैग्स मिलने की जानकारी सामने आई थी, वहीं कंपनी ने ये भी बताया है कि नई कॉम्पैक्ट एसयूवी के साथ डैशकैम भी मिलने वाला है। इस डैशकैम की मदद से आप कार में बैठे लोगों की सेल्फी भी ले सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने ये भी बताया है कि कार में रिवर्स पार्किंग कैमरा भी मिलेगा।

जारी है नई एक्सटर की बुकिंग

कंपनी ने 11,000 रुपये टोकन के साथ इस कार के लिए बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है। नई एक्सटर 5 वेरिएंट्स में मिलने वाली है और इसके साथ सीएनजी विकल्प भी मिलेगा। ह्यून्दे एक्सटर की कीमत आकर्षक होगी और इसका सीधा मुकाबला टाटा पंच से होने वाला है। नई कार के साथ 4-स्पोक डिजाइन के अलॉय व्हील्स, डुअल टोन कलर और सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कार के साथ सेफ्टी फीचर्स भी पर्याप्त मिलेंगे जिनमें एबीएस के साथ ईबीडी, ईएसपी, हिल असिस्ट कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर्स शामिल हैं।

वेरिएंट्स और इंजन की जानकारी

नई ह्यून्दे एक्सटर के वेरिएंट्स की जानकारी भी लॉन्च से पहले सामने आ गई है। कार के साथ 1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 5-स्पीड मैनुअल और स्मार्ट ऑटो एएमटी ट्रांसमिशन से लैस होगा। इसके अलावा कंपनी नई कार को 5 ट्रिम्स - ईएक्स, एस, एसएक्स, एसएक्स ऑप्शनल और एसएक्स ऑप्शनल कनेक्ट वेरिएंट में पेश करने वाली है। एसएक्स ऑप्शनल कनेक्ट इस रेंज का टॉप वेरिएंट होगा।

कितना दमदार होगा इंजन

ह्यून्दे एक्सटर के साथ कंपनी संभावित रूप से ग्रैंड आई10 और ऑरा वाला समान 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन देगी, सीएनजी वेरिएंट पर भी कंपनी ने फैसला ले लिया है जो इस कार में मिलने वाला है। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन इस सेगमेंट की बेस्ट सेलर टाटा पंच से मुकाबले को देखते हुए इसकी कीमत निर्धारित की जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के हिसाब से प्राथमिक तौर पर कंपनी इसकी 50,000 यूनिट सालाना प्रोडक्शन करने वाली है।

एसयूवी पसंद कर रहे फर्स्ट टाइम बायर्स

अपनी पहली कार खरीदने वाले ग्राहकों के बीच हैचबैक के मुकाबले एसयूवी ट्रेंड में है, यही वजह है कि बहुत कम समय में ही टाटा पंच ने मार्केट में अपना दबदबा बना लिया है। इस सेगमेंट ने भारतीय ऑटो जगत में अपना 10 फीसदी हिस्सा भी सुरक्षित कर लिया है। पंच की बादशाहत को खत्म करने के लिए ह्यून्दे इस नई कार के साथ जोरदार और पैसा वसूल फीचर्स भी देने वाली है। यहां केबिन में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और कई स्मार्ट फीचर्स मिलने का अनुमान है।

End of Article