चलती कार का ब्रेक और स्टीयरिंग हो सकता है हैक! साइबर हमले के खतरे में ये गाड़ियां

आज की आधुनिक कारें इंटरनेट, मोबाइल ऐप और सॉफ्टवेयर से जुड़ी हैं। ये सुविधाएं सफर आसान बनाती हैं, लेकिन इनमें मौजूद सुरक्षा खामियां हैकर्स के लिए रास्ता खोल सकती हैं। जानिए कैसे आपकी कार का ब्रेक और स्टीयरिंग भी खतरे में पड़ सकते हैं।

आजकल कारें सिर्फ इंजन, पहियों और ब्रेक के सहारे नहीं चलतीं, बल्कि इनमें कई कंप्यूटर, सेंसर और सॉफ्टवेयर भी काम करते हैं। आधुनिक कारों में इंटरनेट, ब्लूटूथ, वाई-फाई और मोबाइल ऐप जैसी सुविधाएं दी जाती हैं। इनकी मदद से ड्राइवर फोन से ही कार को लॉक-अनलॉक कर सकते हैं, उसकी लोकेशन देख सकते हैं और कुछ मामलों में इंजन या एसी भी चालू कर सकते हैं। लेकिन यही डिजिटल सुविधाएं कारों को साइबर हमलों के खतरे में भी डाल सकती हैं।

Car Break Rule

चलती कार का ब्रेक और स्टीयरिंग हो सकता है हैक

स्वीडन की यूनिवर्सिटी ऑफ गोथेनबर्ग और चाल्मर्स यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं ने कनेक्टेड कारों के सॉफ्टवेयर में मौजूद कमजोरियों का अध्ययन किया है। यह रिसर्च सितंबर 2026 में Software Quality Journal में प्रकाशित हुई। इसमें जनवरी 2022 से सितंबर 2024 के बीच सामने आईं कारों से जुड़ी 413 सॉफ्टवेयर कमजोरियों का विश्लेषण किया गया। शोधकर्ताओं के मुताबिक, इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स कार के डिजिटल सिस्टम तक पहुंचने की कोशिश कर सकते हैं। कुछ परिस्थितियों में इसका असर ब्रेक और स्टीयरिंग जैसे जरूरी सिस्टम पर भी पड़ सकता है।

End of Feed