अब कट जाए ट्रैफिक चालान तो तुरंत पेटीएम करो, पुलिस ले रही ऑनलाइन पेमेंट

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 28, 2023, 03:43 PM IST

गुरुग्राम पुलिस ने एक ऐप लॉन्च किया है जिसकी मदद से चालान कट जाने पर आप पेटीएम जैसे अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से इसका भुगतान कर सकते हैं। ड्रोन से ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का चालान काटा जा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • चालान कटने पर कर सकते हैं पेटीएम
  • गुरुग्राम पुलिस ने आसान किया पेमेंट
  • फौरन होगा भुगतान, ट्रांसपेरेंसी आएगी

Gurugram Police Online Challan: गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस ने चालान भरने की प्रक्रिया को और भी आसान बना दिया है। अब अगर आप यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाते हैं और पुलिस चालान काट देती है, तो पेटीएम या यूपीआई जैसे अन्य माध्यमों से पेमेंट किया जा सकता है। गुरुग्राम पुलिस ने एक ऐप लॉन्च किया है जिसके द्वारा वाहन चालकों पर नियमों के उल्लंघन पर चालान किया जाता है। इस मुहिम को चालान के भुगतान की पारदर्शिता दर्शाने के लिए चलाया गया है। कुल मिलाकर राह चलते पकड़े जाएं, तो तुरंत मोबाइल निकालें और चालान भर के आगे बढ़ जाएं।

Gurugram Police Traffic Challan Via Paytm

इस मुहिम को चालान के भुगतान की पारदर्शिता दर्शाने के लिए चलाया गया है।

ड्रोन ने काटे चालान

गुरुग्राम पुलिस का मानना है कि डिजिटल पेमेंट अपने बकाया चालान पटाने का सबसे आसान तरीका है। पेटीएम की यही सुविधा फरीदाबाद में भी इस्तेमाल की जा रही है जिससे ऑनलाइन चालान भरा जा सकता है। हाल में जानकारी मिली है कि 14 लाख चालान इसी साल काटे गए हैं और नियम तोड़ते पाए गए लोगों ने कुल 31 करोड रुपये से ज्यादा फाइन भरा है। गुरुग्राम ट्रैफिक विभाग ने ड्रोन्स भी इस्तेमाल किए हैं जिनमें बिना इंडिकेटर दिए लेन बदलने वालों पर चालान किया गया।

End of Feed