जीएसटी रेट कट: दिवाली से पहले मिलेगा तोहफा, कारें और दोपहिया वाहन हो सकते हैं सस्ते

इलेक्ट्रिक कारों पर 5 प्रतिशत कर लगता है, जिसमें कोई क्षतिपूर्ति उपकर नहीं लगता है। दोपहिया वाहनों पर जीएसटी 28 प्रतिशत है। 350 सीसी तक की इंजन क्षमता वाले मॉडलों पर कोई क्षतिपूर्ति उपकर नहीं है और 350 सीसी से अधिक क्षमता वाले मॉडलों पर 3 प्रतिशत उपकर है।

आगामी वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दरों को रेशनलाइज करते हुए, केंद्र सरकार की ओर से यात्री वाहनों (पीवी) और दोपहिया वाहनों पर कर कम की उम्मीद की जा रही है, जिससे दिवाली से पहले ये वाहन और भी किफायती हो जाएंगे।

cars and two-wheelers price may drop

cars and two-wheelers price may drop/Photo- Timesnow

समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक वित्त मंत्रालय ने सभी वस्तुओं पर 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत की दो जीएसटी दरों का प्रस्ताव जीएसटी परिषद को भेजा है, जो मौजूदा चार स्लैब संरचना की जगह लेंगी। राज्यों के वित्त मंत्रियों वाली जीएसटी परिषद की सितंबर में इस प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए बैठक होने की उम्मीद है।

End of Feed