GST Bonanza: 22,000 रुपये कम होगी बुलेट 350 सीसी की कीमत, जानें कब से फायदा मिलेगा

बुलेट के शौकीन लोगों के लिए अच्छी खबर है। GST कटौती का लाभ रॉयल एनफील्ड ने अपने ग्राहकों को देने का ऐलान किया है।

GST कटौती के बाद तमाम ऑटो कंपनियां टू-व्हीलर से लेकर कार और SUV की कीमत में कमी कर रही है। अब बुलेट बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड ने जीएसटी कटौती का लाभ अपने ग्राहकों को देने का फैसला किया है। कंपनी ने ऐलान किया है कि 22 सितंबर से अपनी 350 सीसी बाइक श्रृंखला की कीमतों में 22,000 रुपये तक की कटौती करेगी। कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि जीएसटी परिषद द्वारा हाल ही में किए गए सुधारों के बाद कंपनी अपने मोटरसाइकिल कारोबार, सेवा, अपैरल और सहायक उपकरण श्रृंखला में जीएसटी दर में कमी का पूरा लाभ अपने ग्राहकों तक पहुंचाएगी।

बुलेट

बुलेट (Istock)

ग्राहकों को होगा फायदा

कंपनी ने कहा कि इस कदम से, रॉयल एनफील्ड की 350 सीसी श्रृंखला देश भर के मोटरसाइकिल प्रेमियों के लिए और अधिक सुलभ हो जाएगी। कंपनी ने कहा कि 350 सीसी से अधिक श्रृंखला के लिए, कीमतें नई जीएसटी दरों के अनुरूप बदली जाएंगी। कंपनी ने कहा कि नई कीमतों वाली मोटरसाइकिलें 22 सितंबर, 2025 से ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगी।

End of Feed