Electric Vehicle Subsidy: फिर से शुरू होगी इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी, सरकार फेम-3 योजना पर कर रही काम

FAME-3 Subsidy: सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए फेम-3 योजना पर काम कर रही है। पहले से ही इस पर काम हो रहा है। फेम-3 कार्यक्रम लागू करने के संबंध में सभी मंत्रालयों ने सिफारिश की है। निकट भविष्य.. कुछ महीने या कुछ दिन में इसे लागू किया जा सकता है।

Electric Vehicle FAME 3 Subsidy: केंद्रीय मंत्री एच. डी. मारस्वामी ने मंगलवार को कहा कि सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए फेम-3 योजना पर काम कर रही है और निकट भविष्य में इसे लागू किए जाने की संभावना है। भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री ने यहां मोटर वाहन उद्योग संगठन सियाम द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में पत्रकारों से कहा कि हाइब्रिड व इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने व विनिर्माण (फेम) की योजना के तीसरे चरण को आगामी केंद्रीय बजट में शामिल नहीं किया जाएगा।

SIAM On Electric Vehicle Subsidy

सरकार को फेम 3 जैसी नीति लानी चाहिए।

फेम-3 योजना पर मोटर वाहन उद्योग की मांग के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ पहले से ही इस पर काम जारी है। फेम-3 कार्यक्रम लागू करने के संबंध में सभी मंत्रालयों ने सिफारिश की है। निकट भविष्य.. कुछ महीने या कुछ दिन में इसे लागू किया जाएगा।’’ हालांकि, पूर्ण बजट में फेम-3 की घोषणा किए जाने से उन्होंने इनकार किया।

End of Feed