ऑटो न्यूज़

अब भारतीय सेना का साथ देगी ‘गुरखा’, 4x4 समेत इन फीचर्स से है लैस

फोर्स मोटर्स ने भारतीय सुरक्षा बलों से 2978 गुरखा SUVs का ऑर्डर अपने नाम कर लिया है। फोर्स मोटर्स द्वारा प्रदान की जानी वाली गुरखा कारें विशेष रूप से तैयार की जाएंगी और ये कारें भारतीय सेना के साथ-साथ भारतीय वायुसेना को भी दी जाएंगी। फोर्स गुरखा में 2.6 लीटर का डीजल इंजन मिलता है जो 138bhp और 320nm का टॉर्क जनरेट करता है।

Image

अब भारतीय सेना का साथ देगी ‘गुरखा

Photo : Times Now Digital

Force Gurkha Features: महिंद्रा स्कॉर्पियो, टाटा सफारी और मारूति जिम्नी के बाद अब एक कार को भारतीय सेना में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा। हाल ही में फोर्स मोटर्स ने भारतीय सुरक्षा बलों से 2978 गुरखा SUVs का ऑर्डर अपने नाम कर लिया है। फोर्स मोटर्स द्वारा प्रदान की जानी वाली गुरखा कारें विशेष रूप से तैयार की जाएंगी और ये कारें भारतीय सेना के साथ-साथ भारतीय वायुसेना को भी दी जाएंगी। साल 2018 से ही फोर्स मोटर्स डिफेन्स सेक्टर को गुरखा LSV (लाइट स्ट्राइक व्हीकल) प्रदान कर रही है।

इस चीज की स्पेशलिस्ट है गुरखा

फोर्स गुरखा बेहद काबिल SUV है और ऑफ-रोड क्षेत्र में यह खासतौर पर बेहद शानदार परफॉर्म करती है। डिजाइन की बात करें तो यह SUV बॉक्सी है और इसमें एक स्नॉर्कल भी मिलता है जिसकी वजह से यह कार पानी 700mm तक बेहद आराम से उतर सकती है। कार में आगे की तरफ गोल LED हैडलाइट्स देखने को मिलती है। कार के फेंडर पर इंडीकेटर्स मिलते हैं और साथ ही कार के टेलगेट पर स्पेयरव्हील मिलता है। कार का ओवरऑल डिजाइन बहुत हद तक दुनिया की सबसे काबिल और धाकड़ ऑफरोड SUVs में से एक, मर्सिडीज जी वैगन, जैसा है।

दमदार इंजन भी है

फोर्स गुरखा के कैबिन में 9 इंच की टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। साथ ही 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है। इसके साथ ही कार में हर सीट के साथ आर्मरेस्ट का फीचर भी मिलता है। फोर्स गुरखा में 2.6 लीटर का डीजल इंजन मिलता है जो 138bhp और 320nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस दमदार इंजन को 5 स्पीड गेयरबॉक्स और 4x4 पावरट्रेन से जोड़ा गया है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article