पहाड़ों पर चल रही है नई फोर्स गुरखा 5—डोर की टेस्टिंग, लॉन्च होते की धमाल मचा देगी गाड़ी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Oct 26, 2023, 09:42 PM IST

Force Motors बहुत जल्द भारतीय मार्केट में नई Gurkha 5-Door लॉन्च करने वाली है जिसका मुकाबला नई मारुति सुजुकी जिम्नी और आगामी महिंद्रा थार 5-डोर से होने वाला है। नई गुरखा को लंबे व्हीलबेस के साथ पेश किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द लॉन्च होगी नई 5-डारे गुरखा
  • जिम्नी और थार से होगा मुकाबला
  • लंबे व्हीलबेस के साथ आएगी SUV

Force Gurkha 5 Door: मारुति जिम्नी मार्केट में बिक रही है, महिंद्रा भी जल्द ही थार 5-डोर लॉन्च करने वाली है। लेकिन यहां हम आपको इन दोनों की टेंशन बढ़ाने वाले एक और खिलाड़ी के बारे में बता रहे हैं जिसका नाम फोर्स गुरखा है। फोर्स बहुत जल्द भारत में नई 5 दरवाजों वाली गुरखा एसयूवी लॉन्च करने वाली है जिसकी टेस्टिंग देश में लगातार जारी है। हाल में नई गुरखा 5-डोर को हाई एल्टिट्यूड टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है जो लॉन्च के लिए तैयार नजर आ रही है। पहाड़ों पर फोर्ड गुरखा 5-डोर बहुत जोरदार प्रदर्शन के लिए सटीक विकल्प भी है। यहां अब तक उपलब्ध नई गुरखा की पूरी जानकारी हम आपको बता रहे हैं।

Force Gurkha 5 Door Spotted Testing On High Altitude

Force Motors बहुत जल्द भारतीय मार्केट में नई Gurkha 5-Door लॉन् करन वाल

एसयूवी में क्या नया, क्या पुराना

पांच दरवाजों वाली नई फोर्स गुरखा दिखने में इसके 3-डोर मॉडल जैसी ही है, चाहे अगला हिस्सा हो, हेडलाइट हो, स्नॉर्कल हो, बंपर्स हों या फिर टेललाइट्स हों. सब मौजूदा गुरखा जैसा ही है। इस दमदार ऑफ रोडर में अब 3 की जगह पांच दरवाजे दिए जाएंगे और इसके साथ नई डिजाइन के अलॉय व्हील्स मिले हैं जो ऑल टेरेन टायर्स से लैस हैं। गुरखा की लंबाई बढ़ने के बाद स्वाभाविक रूप से इसका व्हीलबेस बढ़ा है जिससे बीच की कतार वाले यात्रियों के लिए पर्याप्त जगह बन गई है।

End of Feed