ऑटो न्यूज़

Force Gurkha Automatic: थार के मुकाबले में आ रही ऑटोमैटिक गुरखा, कंपनी ने दिया ये बयान

भारत में SUVs को काफी पसंद किया जाता है। साथ ही ऑफ रोड कारों को भी भारत में अब काफी पसंद किया जाने लगा है। महिंद्रा थार भारत में मौजूद सबसे काबिल ऑफ रोड कारों में से एक है और फोर्स की गुरखा थार भी ऑफ रोड सेगमेंट की काफी प्रचलित कार है। कुछ समय पहले ऐसी खबर आ रही थी कि फोर्स जल्द ही गुरखा का ऑटोमैटिक वेरिएंट भी पेश कर सकती है। अब कंपनी ने इस बारे में बयान जारी किया है।

Image

थार के मुकाबले में आ रही ऑटोमैटिक गुरखा, कंपनी ने दिया ये बयान

Photo : Times Now Digital

Force Gurkha Automatic: पिछले कुछ समय से भारत में SUVs को काफी पसंद किया जाने लगा है। इसके साथ ही ऑफ रोड क्षमता वाली कारों को भी भारत में काफी पसंद किया जाता है। महिंद्रा थार भारत में मौजूद सबसे काबिल ऑफ रोड कारों में से एक है। थार को सबसे बड़ा और करीबी चैलेंज फोर्स गुरखा से मिलता है। थार का रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट भारत में काफी पॉपुलर हुआ जिसे देखते हुए कुछ समय पहले ही फोर्स ने गुरखा का रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट भी लॉन्च किया था। इसके बाद से ही ऐसी खबरें आ रही थीं कि महिंद्रा थार ऑटोमैटिक से मुकाबला करने के लिए फोर्स जल्द ही गुरखा का ऑटोमैटिक वेरिएंट भी पेश कर सकती है। अब हाल ही में कंपनी ने इस बारे मं एक जरूरी बात कही है।

कंपनी ने दिया बयान

कंपनी ने बयान देते हुए कहा है कि ‘पिछले कुछ समय से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि फोर्स गुरखा को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ मार्केट में पेश किया जा सकता है। हम हमारे समुदाय और स्टेकहोल्डर्स से मिले जूनून और इच्छा को काफी सम्मान देते हैं लेकिन फिलहाल ऐसी किसी भी खबर की पुष्टि कंपनी नहीं करती है।’

अभी लगेगा समय

कंपनी ने अपने बयान में यह भी कहा है कि कार के नए वेरिएंट को पेश करने में कम से कम 2 साल का समय लग सकता है। कंपनी का कहना है कि वह उच्च क्वालिटी और परफॉरमेंस के अपने स्टैण्डर्ड को बनाये रखना चाहती है और इसीलिए कार के एक नये वेरिएंट को विकसित करने में 2 साल का समय लग सकता है। कंपनी ने इस बात की संभावना को नहीं नकारा है कि भविष्य में फोर्स गुरखा का ऑटोमैटिक वेरिएंट पेश किया जा सकता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article