पहली Mahindra Thar Roxx की कीमत 1.31 करोड़ रुपये, क्यों इतने बड़े दाम पर बिकी SUV

First Mahindra Thar Roxx Auction: महिंद्रा ने वीएएन 0001 यानी पहली थार रॉक्स एसयूवी की बिडिंग 15 सितंबर शाम 5 बजे से शुरू की थी जिसकी बोली अब खत्म हो चुकी है। इसके लिए सबसे बड़ी बोली 1.31 करोड़ रुपये लगाई गई है। हालांकि कंपनी ने इतनी बड़ी बोली लगाने वाले शख्स का नाम अब तक उजागर नहीं किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पहली महिंद्रा थार रॉक्स हुई नीलाम
  • 1.31 करोड़ रुपये तक गई बोली
  • 15 सितंबर को शुरू हुई नीलामी

First Mahindra Thar Roxx Auction: महिंद्रा ने भारतीय मार्केट में नई थार रॉक्स लॉन्च कर दी है जसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये रखी है। महिंद्रा ने वीएएन 0001 यानी पहली थार रॉक्स एसयूवी की बिडिंग 15 सितंबर शाम 5 बजे से शुरू की थी जिसकी बोली अब खत्म हो चुकी है। इस कार पर आनंद महिंद्रा ने सिग्नेचर किया है, हालांकि कंपनी ने इस एसयूवी के लिए सबसे बड़ी बोली लगाने वाले शख्स का नाम अब तक उजागर नहीं किया है। बता दें कि कंपनी नीलामी में मिली रकम का इस्तेमाल चैरिटी में करने वाली है।

First Mahindra Thar Roxx Auctioned

कंपनी नीलामी में मिली रकम का इस्तेमाल चैरिटी में करने वाली है

कितना बदला एसयूवी का एक्सटीरियर

एक्सटीरियर की बात करें तो नई थार रॉक्स को इसके स्टैंडर्ड मॉडल से मिलता-जुलता लुक दिया गया है। हालांकि ताजा लुक के लिए नई 6 स्लैट ग्रिल, गोल एलईडी हेडलाइट्स, सी आकार के डीआरएल और अगले बंपर से जुड़े फॉग लाइट्स दिए गए हैं। अब इंडिकेटर्स एसयूवी के अगले फैंडर्स पर लगा दिए गए हैं, वहीं नई थार रॉक्स के साथ अलॉय व्हील्स भी काफी आकर्षक और अलग किस्म के दिए गए हैं। नई थार रॉक्स 7 रंगों - टेंगो रेड, ऐवरेस्ट व्हाइट, स्टेल्थ ब्लैक, बैटलशिप ग्रे, बर्न्ट सिएना, फॉरेस्ट ग्रीन और नेबुला ब्लू में पेश की गई है।

End of Feed