Mahindra XUV 3XO CNG की पहली झलक आई सामने, पैनोरमिक सनरूफ के साथ आ रही SUV

Mahindra अपने ग्राहकों के लिए Mahindra XUV 3XO CNG लाने जा रहा है। इस एसयूवी का टीजर हाल ही में जारी हुआ है, जिसमें इसकी झलक देखने को मिली है।

महिंद्रा अपनी पॉपुलर SUV XUV3XO का सीएनजी वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। इस नई SUV के आने से कंपनी के पोर्टफोलियो में CNG का विकल्प जुड़ जाएगा। फिलहाल महिंद्रा की SUV रेंज में फैक्ट्री-फिटेड CNG मॉडल उपलब्ध नहीं है। ऐसे में XUV3XO CNG का मुकाबला सीधे Tata Nexon i-CNG और Maruti Brezza S-CNG जैसी गाड़ियों से होगा।

Mahindra XUV 3XO CNG

XUV 3XO CNG का टीजर हुआ जारी (Photo: X handle/@MahindraXUV3XO)


XUV3XO CNG का टीजर जारी

महिंद्रा ने अपकमिंग XUV3XO का टीजर हाल ही में जारी किया है, जिसमें लाल रंग की SUV दिखाई गई है। इसके फ्रंट में बॉडी कलर पैनल, दोनों हेडलैंप के बीच मेटैलिक इंसर्ट और बीच में कंपनी का Twin Peaks लोगो नजर आता है। इसके अलावा LED डे टाइम रनिंग लाइट्स, ब्लैक ORVMs और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी दिखाई देते हैं। टीजर के अंत में 15 अक्टूबर 2026 की तारीख दिखाई गई है। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी इस दिन SUV से जुड़ी अहम जानकारी सामने ला सकती है।

End of Feed