ऑटो न्यूज़

आ गई पहली देसी इलेक्ट्रिक सुपरबाइक, सिर्फ 3 सेकंड में पकड़ेगी 0-100 kmph की रफ्तार

जानी मानी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी अल्ट्रावायलेट ने हाल ही में भारत को उसकी पहली सुपरबाइक दे दी है। यह बाइक 90kWh क्षमता वाली मोटर के साथ आती है और कंपनी द्वारा बताये जा रहे इसके बहुत से फीचर्स, किसी भी इलेक्ट्रिक बाइक में पहली बार देखने को मिलेंगे। आइये जानते हैं इस बाइक में क्या कुछ खास है।

Image

आ गई पहली देसी इलेक्ट्रिक सुपरबाइक, सिर्फ 3 सेकंड में पकड़ेगी 0-100 kmph की रफ्तार

Photo : Times Now Digital

Electric SuperBike: भारत दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन मार्केट है और यह मार्केट काफी तेजी से इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों और इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की तरफ भाग रही है। इसे देखते हुए बहुत सी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियों द्वारा एक से बढ़कर एक शानदार दोपहिया स्कूटर्स और बाइक्स भारत में उतारी जा रही हैं। कुछ समय पहले तक भारत के पास अपनी कोई भी इलेक्ट्रिक सुपरबाइक नहीं थी। लेकिन अब खेल बदल चुका है और मार्केट में पहली देसी इलेक्ट्रिक सुपरबाइक आ चुकी है। इस देसी सुपरबाइक का नाम अल्ट्रावायलेट F99 है। आइये जानते हैं, इसमें क्या कुछ खास होगा।

कितनी है ताकत?

अल्ट्रावायलेट F99 कंपनी की अब तक की सबसे पावरफुल बाइक है। यह बाइक सबसे पहले 2023 में इटली के मिलान में आयोजित होने वाले EICMA कार्यक्रम में पेश किया गया था। बाइक में 90KW क्षमता वाली एक लिक्विड कूल्ड मोटर है जो इस बाइक को 265 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की स्पीड देती है और यह बाइक सिर्फ 3 सेकंड में ही 0-100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। बाइक में जबरदस्त एरोडायनामिक फंक्शन भी दिए गए हैं और बाइक के कुछ पार्ट्स खुदको परिस्थिति के हिसाब से एडजस्ट कर लेते हैं। दिखने में यह बाइक बहुत ही एग्रेसिव नजर आती है।

90 दिन दो रिकॉर्ड

आने वाले 90 दिनों में यह बाइक दो रिकॉर्ड को अपने नाम करने की कोशिश करने वाली है। पहले रिकॉर्ड के दौरान यह बाइक किसी भी भारतीय बाइक द्वारा प्राप्त की गई सबसे अधिकतम स्पीड पर जाने की कोशिश करेगी। इसके बाद यह बाइक किसी भी भारतीय बाइक द्वारा सबसे तेजी से एक क्वार्टर माइल (402 मीटर) की दूरी को तय करने के रिकॉर्ड को भी अपने नाम करने की कोशिश करेगी।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article