ऑटो न्यूज़

फिएट लेकर आई नई हैचबैक, जानिये क्या हैं इसके खास फीचर्स

इटालियन कार निर्माता कंपनी फिएट अपनी नई हैचबैक कार लेकर आई है और कंपनी ने इसे ग्रांडे पांडा नाम दिया है। इस कार को STLA स्मार्ट प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है और यह कार केवल 3.99 मीटर लंबी है। आइये जानते हैं कि फिएट की इस नई हैचबैक कार में आपको क्या कुछ खास फीचर्स देखने को मिलते हैं।

Image

फिएट लेकर आई नई हैचबैक, जानिये क्या हैं इसके खास फीचर्स

Photo : Times Now Digital

Fiat Grande Panda: इटालियन कार निर्माता कंपनी फिएट अपनी नई हैचबैक कार लेकर आई है और इस कार को ग्रांडे पांडा नाम दिया है। यह कार स्टेलांटिस के STLA प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है और इस कार की कुल लंबाई 3.99 मीटर है। दिखने में यह कार काफी हद तक एक डब्बे जैसी लगती है यानी इसका डिजाईन बहुत ही बॉक्सी है। कार के डिजाईन में काफी शानदार डिजाईन देखने को मिलता है। आइये जानते हैं कि फिएट की इस नई हैचबैक कार में आपको क्या कुछ खास फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

फिएट ग्रांडे पांडा का डिजाईन

कार के डिजाईन की बात करें तो इसका बोनट काफी फ्लैट और सीधा है। कार में आगे की तरफ एक चौकोर ग्रिल दी गई है और इसमें छोटे-छोटे आकार के कई कबस भी मौजूद हैं। कार की लाइट में भी यह क्यूब वाला डिजाईन देखने को मिलता है और कार की लाइट में छोटी-छोटी LED पिक्सल्स मौजूद हैं।

बहुत ही बॉक्सी है डिजाईन

कार का कुल डिजाईन बहुत ही ज्यादा बॉक्सी है और कार में पीछे की तरफ हेडलाइट के ऊपर काफी बड़ा-बड़ा फिएट लिखा हुआ है। कार के इंजन और अन्य फीचर्स को लेकर अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं है क्योंकि फिलहाल कार से बस परदा हटाया गया है और इसे अभी लॉन्च नहीं किया गया है। लेकिन आपको बता दें कि स्टेलांटिस का STLA प्लेटफॉर्म पेट्रोल के साथ-साथ इलेक्ट्रिक पावरट्रेन का विकल्प भी प्रदान करता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article