Ultraviolette F77 Mach 2 Edition Launched: अल्ट्रावॉयलेट ने भारत की सबसे तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल अपडेटेड 2024 अल्ट्रावॉयलेट एफ77 लॉन्च कर दी है। नई एफ77 माक 2 की इंट्रोडक्टरी एक्सशोरूम कीमत 2.99 लाख रुपये है जिसका सिर्फ पहले 1,000 ग्राहकों उठा पाएंगे। कंपनी ने एफ77 का माक 2 रेकन एडिशन भी लॉन्च किया है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 3.99 लाख रुपये है। अल्ट्रावॉयलेट माक 2 एडिशन के साथ 27 किलोवाट की मोटर और 7.1 किलोवाट-आर बैटरी पैक दिया है, वहीं माक 2 रेकन के साथ ज्यादा दमदार 30 किलावाट की मोटर और 10.3 किलोवाट-आर बैटरी पैक मिला है।
एफ77 माक 2 रेकन एडिशन की एक्सशोरूम कीमत 3.99 लाख रुपये है।
शुरू हुई प्री-बुकिंग
अल्ट्रावॉयलेट ने माक 2 और माक 2 रेकन की प्री-बुकिंग 5,000 रुपये टोकन के साथ शुरू कर दी है। इन दोनों की रेंज सिंगल चार्ज में क्रमशः 211 किमी और 323 किमी है। कंपनी ने जानकारी दी है कि मई 2024 से ग्राहकों को इन इलेक्ट्रिक बाइक्स की डिलीवरी मिलना शुरू हो जाएगी। दिखने में ये ई-बाइक पहले जैसी है, लेकिन इसमें कुछ बदलाव भी किए गए हैं जिनमें नए ग्राफिक्स शामिल हैं। एफ77 माक 2 को तीन वर्जन - स्टेल्थ, लेजर और एयरस्ट्राइक में पेश किया गया है। इन तीनों को तीन अलग-अलग रंगों में पेश किया गया है।
2.8 सेकंड में 0-100 किमी स्पीड
ये फिलहाल भारत की सबसे तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है जो 2.8 सेकंड में ही 0-100 किमी/घंटा स्पीड पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 155 किमी/घंटा है और ये 15,000 किग्रा तक भार उठा सकती है। फीचर्स पर नजर डालें तो ये दोनो मॉडल काफी हाइटेक हैं। इनमें डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल मिला है जो एबीएस के साथ मिलकर ब्रेकिंग को जबरदस्त बनाता है। अपडेटेड एफ77 को तीन स्टेप ट्रैक्शन कंट्रोल भी मिला है। इसके अलावा हिल होल्ड, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, डिस्प्ले थीम, चार्ज लिमिट्स और ऑनबोर्ड नेविगेशन जैसे कई अन्य फीचर्स भी मिले हैं।
