7 लाख रुपये तक का हो सकता है नुकसान, इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी चार्जिंग में न करें ये गलतियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2023, 10:27 AM IST

आजकल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में इसे सही तरीके से चार्ज करना एक बड़ा टास्क है। उदाहरण के तौर पर यदि टाटा नेक्सन की बैटरी खराब हो जाए तो उसे बदलवाने में 7 लाख रुपये तक खर्च हो सकते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से बैटरी को सुरक्षित रख सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • ओवरचार्जिंग करने से बचें
  • सफर के तुरंत बाद बैटरी चार्ज न करें
  • बैटरी बार-बार चार्ज न करें

आजकल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में इसे सही तरीके से चार्ज करना एक बड़ा टास्क है। उदाहरण के तौर पर यदि टाटा नेक्सन की बैटरी खराब हो जाए तो उसे बदलवाने में 7 लाख रुपये तक खर्च हो सकते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप कार की रेंज बढ़ाने के साथ उसकी बैटरी को सुरक्षित रख सकते हैं।

Electric Vehicles

ओवरचार्जिंग इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी को प्रभावित करता है। यह स्मार्टफोन की बैटरी से काफी मिलता-जुलता है।

1. ओवरचार्जिंग न करें

ओवरचार्जिंग इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी को प्रभावित करता है। यह स्मार्टफोन की बैटरी से काफी मिलता-जुलता है। हो सके तो बैटरी को 100 प्रतिशत होने से थोड़े पहले ही चार्जिंग सॉकेट से निकाल दें। दरअसल ईवी में पाई जाने वाली लिथियम-आयन बैटरी 30-80 प्रतिशत चार्ज रेंज में सबसे अच्छा काम करती हैं। बैटरी को लगातार पूरी क्षमता से चार्ज करने पर बैटरी पर असर पड़ता है। इसलिए बैटरी को हमेशा 80% चार्ज करने की कोशिश करें।

End of Feed