ऑटो न्यूज़

होली में कार पर रंग के धब्बों से जा सकती है चमक, इन टिप्स से करें बचाव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2023, 12:02 PM IST

Car Care On Holi: होली से पहले कार की उचित देखभाल करना जरूरी है ताकि इसे किसी भी तरह के होने वाले नुकसान से बचाया जा सके। इसलिए आज हम होली के त्योहार से पहले कार की देखभाल के लिए जरूरी टिप्स बता रहे हैं।

Image

होली के दौरान कार को एक ढकी हुई पार्किंग में खड़ा करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • ढकी हुई पार्किंग में रखना
  • कार वैक्स कराना
  • टेफ्लॉन कोटिंग कराना

Car Care On Holi: होली भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों में दिल से मनाए जाने वाले सबसे रंगीन त्योहारों में से एक है। हालांकि, त्योहार के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले रंग आपकी कार के खूबसूरत बाहरी हिस्से को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए, होली से पहले कार की उचित देखभाल करना जरूरी है ताकि इसे किसी भी तरह के होने वाले नुकसान से बचाया जा सके। इसलिए आज हम होली के त्योहार से पहले कार की देखभाल के लिए जरूरी टिप्स बता रहे हैं।

1. ढकी हुई पार्किंग : होली के दौरान कार को एक ढकी (Covered) हुई पार्किंग में खड़ा करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यदि नहीं, तो कार कवर का उपयोग करें; यह न केवल आपकी कार को रंगों से बल्कि कई बाहरी एलिमेंट से भी बचाएगा। इसके अलावा अपनी कार को ऐसी जगह भी पार्क कर सकते हैं जहां होली खेलने वाली भीड़ न हो।

2. कार वैक्स : कार वैक्स आपके वाहन के बाहरी हिस्से में सुरक्षा की एक एक्स्ट्रा परत जोड़ता है, जिससे कार में लगा पेंट सुरक्षित रहता है। वैक्स वाली सतह से दाग हटाना भी आसान हो जाता है। कार पर वैक्स का उपयोग करने से लंबे समय तक फायदा मिलता है; यह कार के ओरिजिनल पेंट पर एक सुरक्षात्मक परत बनाता है और सूरज की किरणों आदि जैसे एलीमेंट से भी सुरक्षा प्रदान करता है।

3. टेफ्लॉन कोटिंग : यह एक महंगी प्रोसेस है पर लंबे समय के लिए यह काफी कारगर साबित हो सकता है। सीधे शब्दों में कहें तो, टेफ्लॉन कोटिंग न केवल होली के दौरान आपकी कार के पेंट की रक्षा करेगी बल्कि ओरिजनल पेंट को अन्य तत्वों जैसे मौसम से सुरक्षित रखने में काफी मदद करेगी। यदि आपके पास नया वाहन है तो इस विकल्प पर विचार कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article