ऑटो न्यूज़

इस Suzuki Jimny को खरीदने के लिए पैसा नहीं किस्मत चाहिए, लुक में है कातिल

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 3, 2023, 05:55 PM IST

Suzuki Jimny बहुत लंबे समय से ग्लोबल मार्केट में बेची जा रही है और कंपनी ने 1970 में पहली बार लॉन्च हुई इस SUV का स्पेशल हेरिटेज एडिशन शोकेस किया है. भारत में नई जिम्नी पहली बार ऑटो एक्सपो 2023 में पेश की गई है.

Image

भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत करीब 18 लाख रुपये होती है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • सुजुकी जिम्नी स्पेशल हेरिटेज एडिशन
  • जोरदार लुक और स्टाइल में हुई पेश
  • देखते ही अटक आएगी इस पर नजर

Suzuki Jimny Special Heritage Edition: भारतीय मार्केट में जिम्नी शोकेस हुए अभी दो महीना भी नहीं हुआ है जो वैश्विक मार्केट में दशकों से बेची जा रही है. कंपनी ने भारत में इस एसयूवी का 5-डोर मॉडल लॉन्च किया है और बहुत कम समय में इसे 22,000 लोगों ने बुक भी करा लिया है. आज हम आपको एक खास जिम्नी के बारे में बता रहे हैं जिसका नाम जिम्नी स्पेशल हेरिटेज एडिशन है और इसे ऑस्ट्रेलिया के मार्केट में 33,490 ऑसी डॉलर्स में लॉन्च किया गया है. भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत करीब 18 लाख रुपये होती है. कंपनी इस स्पेशल एडिशन की सिर्फ 300 यूनिट ही तैयार करके बेचने वाली है.

1970 से जारी है लेगेसी

सुजुकी जिम्नी को पहली बार 1970 में लॉन्च किया गया था और इसके बाद से ही ये एसयूवी सुपरहिट की कैटेगिरी में आ गई. इसी लेगेसी के शानदार सफर को दिखाते हुए सुजुकी ने जिम्नी स्पेशल हेरिटेज एडिशन शोकेस किया है जिसे कंपनी ने दो दारवाजों वाने वर्जन पर तैयार किया है. बता दें कि भारतीय बाजार में इस कार का 5 दरवाजों वाला वेरिएंट लॉन्च किया है. ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली 3-डोर जिम्नी को भारत में ही बनाया जाता है और यहीं से इसका निर्यात होता है.

दिखने में जोरदार एडिशन

सुजुकी जिम्नी का स्पेशल हेरिटेज एडिशन दिखने में बहुत जबरदस्त है और ब्लैक के साथ ऑरेंज और पिंक कलर स्कीम इसे और भी आकर्षक बनाती है. कंपनी ने स्पेशल एडिशन के साथ इंजन को सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया है. यहां 4 बाय 4 ड्राइव सिस्टम भी मिलता है. भारतीय मार्केट की बात करें तो कंपनी ने इसे ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया है और अब तक नई जिम्नी की कीमत का ऐलान भी नहीं किया गया है. दिखने में ये एसयूवी जोरदार है और इसकी ऑफरोड क्षमता भी इसकी बिक्री का बड़ा कारण है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article