हीरो इलेक्ट्रिक के पवन मुंजाल की 25 करोड़ी की प्रॉपर्टी हुई कुर्क, ईडी ने लिया एक्शन

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 10, 2023, 07:28 PM IST

प्रवर्तन निदेशालय ने हीरो मोटोकॉर्प वाले पवन मुंजाल की 25 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है। ईडी ने विदेशी मुद्रा को लेकर पवन मुंजाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • ईडी ने की पवन मुंजाल की संपत्ति कुर्क
  • बड़े आरोप लगाकर कार्यवाही शुरू हुई
  • 25 करोड़ रुपये की पॉपर्टी की गई कुर्क

ED Sieses Pawan Munjal Property: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि हीरो मोटोकॉर्प के कार्यकारी अध्यक्ष पवन कांत मुंजाल ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नियमों का ‘‘उल्लंघन’’ करते हुए विदेश में अपने निजी खर्च के लिए दूसरों के नाम पर जारी विदेशी मुद्रा का इस्तेमाल किया। ईडी ने एक बयान में बताया कि उसने मुंजाल के खिलाफ धन शोधन मामले की जांच के तहत उनकी 24.95 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है।

ED Sieses Pawan Munjal Property

ईडी ने विदेशी मुद्रा को लेकर पवन मुंजाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

निजी खर्च के लिए इस्तेमाल

केंद्रीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि दिल्ली स्थित मुंजाल की तीन अचल संपत्तियों (भूमि) को धनशोधन रोधी अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत अस्थायी रूप से कुर्क किया गया है। मुंजाल (69) हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड के सीएमडी (चेयरपर्सन एवं प्रबंध निदेशक) तथा संपत्ति की कीमत करीब 24.95 करोड़ रुपये की है। ईडी ने कहा कि उसकी जांच से पता चला है कि ‘‘पवन कांत मुंजाल ने अन्य व्यक्तियों के नाम पर विदेशी मुद्रा जारी करवाई और उसका इस्तेमाल विदेश में निजी खर्च के लिए किया।’’

End of Feed