ऑटो न्यूज़

त्योहारी सीजन में वाहन निर्माताओं की मौज, गाड़ी खरीदने के लिए लगी ग्राहकों की लाइन

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 10, 2023, 08:57 PM IST

भारतीय मार्केट में त्योहारों का सीजन आते ही जोरदार बिक्री दर्ज की जाती है और यही माहौल 2023 में भी बना हुआ है। अक्टूबर 2022 के मुकाबले कंपनी ने पिछले महीने वाहनों की बिक्री में कुल 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है।

Image

अक्टूबर में खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 3,89,714 इकाई रही।

Photo : ET Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • वाहनों की जोरदार बिक्री से बहार
  • त्योहारी सीजन में खूब बिके वाहन
  • अक्टूबर 2023 में 16 % उछाल

Auto Vehicle Sales In Festive Season: त्योहारी सीजन की मजबूत मांग के दम पर अक्टूबर में यात्री वाहनों की थोक बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अक्टूबर में खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 3,89,714 इकाई रही। अक्टूबर 2022 में यह 3,36,330 इकाई थी। इसी तरह तिपहिया खंड में भी अक्टूबर में अभी तक की सबसे अधिक 76,940 इकाइयों की मासिक आपूर्ति की गई। यह संख्या पिछले साल से 42 प्रतिशत अधिक है, जब 54,154 इकाइयों की आपूर्ति की गई थी।

टू व्हीलर बिक्री बढ़ी

वाहन बनाने वाली कंपनियों के संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा, ‘‘यात्री वाहनों तथा तिपहिया वाहनों दोनों ने अक्टूबर में अभी तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की है। दोपहिया वाहन खंड ने भी अक्टूबर 2023 के महीने में अच्छी बिक्री दर्ज की।’’

सभी वाहनों का माहौल

उन्होंने बताया कि सभी तीन खंडों ने दोहरे अंक में वृद्धि दर्ज की है और यह वृद्धि गति उद्योग के लिए उत्साहजनक है। यह सरकार की अनुकूल नीतियों और त्योहारी सीजन से मुमकिन हो पाया है। अक्टूबर में कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़कर 18,95,799 इकाई हो गई, जो पिछले साल समान महीने में 15,78,383 इकाई थी।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article