Dunzo Caps Salaries: भारत में डन्जो ने अपनी एक अलग पहचान बनाई और तेजी से मार्केट में आगे बढ़ने वाली कंपनियों में शामिल हुई। अब डन्जो में पैसों का अकाल पड़ा है और नौबत यहां तक आ गई है कि कंपनी को अपने कर्मचारियों का वेतन रोकना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने अपने पूरे स्टाफ के लिए 75,000 रुपये अधिकतम सैलरी फिक्स कर दी है, यानी इतनी सैलरी से बड़े पैकेज वालों की जेब कटी है। 75 हजार रुपये तक जो कर्मचारी मासिक वेतन पा रहे हैं, उन्हें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होने वाला।
75 हजार रुपये तक जो कर्मचारी मासिक वेतन पा रहे हैं, उन्हें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं।
क्या बोले को-फाउंडर और सीईओ?
मनीकंट्रोल के हवाले से कुछ समय पहले ये जानकारी मिली थी कि डन्जो अपने 500 कर्मचारियों का या 50 फीसदी स्टाफ का वेतन काटने वाली है। हालांकि कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ कबीर बिसवास ने ये भरोसा दिलाया है कि सैलरी में कटौती सिर्फ जून के लिए की गई है। डन्जो के टॉप मैनेजमेंट का कहना है कि 20 जुलाई तक सभी कर्मचारियों का बकाया उन्हें पहुंचा दिया जाएगा। कुल मिलाकर मोटी तनख्वाह पाने वाले लोगों के वेतन पर इसका असर हुआ है जिनकी संख्या 35-40 फीसदी बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें : Hyundai Exter कॉम्पैक्ट एसयूवी भारत में हुई लॉन्च, कीमत सुनकर बेच देंगे अपनी पुरानी कार
60-65 फीसदी ने पाई पूरी सैलरी
उपलब्ध जानकारी के हिसाब से कंपनी के करीब 60-65 प्रतिशत कर्मचारियों को उनकी पूरी पगार मिली है। ये भी बताया गया कि वेतन कटने की उन्हें कोई पूर्व जानकारी नहीं थी और सैलरी वाले दिन ही पहले पूरे स्टाफ को इसकी जानकारी दी गई। अप्रैल 2023 में ही डन्जो ने करीब 615 करोड़ रुपये जुटाए है और अब इस आर्थिक तंगी से ये साफ होता है कि कंपनी का कैश फ्लो कितना ज्यादा है। इसे देखते हुए भविष्य में डन्जो से दोबारा लेऑफ देखने को मिल सकता है, इसी साल कंपनी ने 380 कर्मचारियों को बाहर निकाला है।
