Hyundai-Maruti Car Offer: फेस्टिव सीजन (Festive Season) शुरू होने जा रहा है। फेस्टिव सीजन शॉपिंग के लिए बेस्ट टाइम होता है। क्योंकि इस दौरान लगभग हर चीज पर ऑफर मिलता है। इनमें कार कंपनियों की तरफ से मिलने वाले ऑफर भी शामिल हैं। मगर यदि आप फेस्टिव सीजन से पहले ही कार के मालिक बनना चाहते हैं तो मारुति सुजुकी और हुंडई के ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। ये कंपनियां अक्टूबर महीने में कारों पर 2 लाख रु तक की बचत करने का मौका दे रही हैं।
हुंडई-मारुति कार ऑफर
हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस
हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस पर 30000 रु तक का कैश डिस्काउंट, 10000 रु का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रु तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट पेश कर रही है। यानी इस कार पर कुल 43000 रु की बचत की जा सकती है।
हुंडई ऑरा
हुंडई ऑरा पर 20000 रु तक का कैश डिस्काउंट, 10000 रु का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रु तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट पेश कर रही है। यानी इस कार पर कुल 33000 रु की बचत की जा सकती है।
हुंडई आई20
हुंडई ऑरा पर 50000 रु तक का कैश डिस्काउंट और 10000 रु तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है।
वरना, अलकज़ार और कोना इलेक्ट्रिक
इन तीनों कारों पर एक-एक ऑफर है। इनमें हुंडई वरना पर 25000 रु और अलकजार पर 20000 रु तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। वहीं हुंडई कोना इलेक्ट्रिक पर 2 लाख रु तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है।
मारुति कारों पर ऑफर
मारुति कारों पर भी कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉरपोरेट बेनेफिट, एडिशनल एक्सचेंज बोनस और कई तरह के ऑफर मिल रहे हैं। इनमें इग्निस पर 75000 रु, बलेनो पर 45000 रु और सियाज पर 43000 रु तक के ऑफर मिल रहे हैं।
