ऑटो न्यूज़

लैपटॉप बनाने वाली कंपनी Acer ने पेश किया पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत बस इतनी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Oct 16, 2023, 11:05 AM IST

लैपटॉप जैसे अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स बनाने वाली कंपनी Acer ने भारत में अपना पहला Electric Scooter MUVI 125 4G लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 99,999 है और बिजनेस टू बिजनेस में इसे इस्तेमाल किया जाएगा।

Image

MUVI 125 4G की एक्सशोरूम कीमत 99,999 रुपये रखी गई है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • एसर की देशी ईवी सेगमेंट में एंट्री
  • पेश किया पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर
  • 99,999 रुपये MUVI की कीमत

Acer Electric Scooter: इलेक्ट्रॉनिक्स बनाने वाली ताईवान की कंपनी एसर ने अब इलेक्ट्रिक वाहन मार्केट में एंट्री कर ली है। एसर अब तक मुख्य रूप से लैपटॉप बेच रही थी, लेकिन अब इसने भारत में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का नाम मुवी 125 4जी है और इसकी एक्सशोरूम कीमत 99,999 रुपये रखी गई है। एसर के लिए ये ई-स्कूटर को डिजाइन और मैन्युफैक्चर करने का काम थिंक ईबाइकगो नामक अर्बन मोबिलिटी स्टार्टअप का है। इसके लिए एक लाइसेंस एग्रिमेंट हुआ है जिसमें मुंबई का ये स्टार्टअप दो और तीन-पहिया इलेक्ट्रिक वाहन एसर को बनाकर देगा।

आम जनता के लिए नहीं?

कंपनी ने कहा है कि ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कस्टम बिल्ट है और फूड डिलीवरी के साथ ग्रोसरी डिलीवरी के काम आएगी। बिजनेस टू बिजनेस के लिए इसे इस्तेमाल किया जाएगा, यानी फिलहाल ये सिर्फ स्विगी जोमेटो जैसे बिजनेस के लिए तैयार की जा रही है। कंपनी का कहना है कि एसर मुवी 125 4जी राज्यों से मिलने वाली सब्सिडी के लिए उपयुक्त है और इसके साथ स्वैपेबल बैटरी सिस्टम दिया गया है।

ओला-एथर से मुकाबला

भारत के जिस वाहन मार्केट में एसर ने एंट्री की है, वो पहले से ओला इलेक्ट्रिक और एथर एनर्जी जैसे अन्य बहुत सी कंपनियों से पटा पड़ा है। ओला इलेक्ट्रिक पहले से मार्केट में कई नए इलेक्ट्रि्रक वाहन बेच रही है, वहीं एथर ने भी बाजार में अपनी पकड़ मजबूत की है। इसके अलावा टीवीएस और हीरो इलेक्ट्रिक भी ठीक-ठाक बिक्री कर रहे हैं। अब एसर की इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में एंट्री कितना रंग लाने वाली है, ये तो कुछ समय बात ही सामने आने वाला है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article