ऑटो न्यूज़

हुंडई-मारुति की इन कारों पर 2 लाख रु तक की छूट, दिवाली से पहले लाएं घर में खुशियां

Hyundai-Maruti Car Offer: हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस पर 30000 रु तक का कैश डिस्काउंट, 10000 रु का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रु तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट पेश कर रही है। यानी इस कार पर कुल 43000 रु की बचत की जा सकती है।

Image

हुंडई-मारुति कार ऑफर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • हुंडई और मारुति कारों पर ऑफर
  • 2 लाख तक की बचत पाने का मौका
  • हुंडई कोना इलेक्ट्रिक पर मिल रही 2 लाख की छूट

Hyundai-Maruti Car Offer: फेस्टिव सीजन (Festive Season) शुरू होने जा रहा है। फेस्टिव सीजन शॉपिंग के लिए बेस्ट टाइम होता है। क्योंकि इस दौरान लगभग हर चीज पर ऑफर मिलता है। इनमें कार कंपनियों की तरफ से मिलने वाले ऑफर भी शामिल हैं। मगर यदि आप फेस्टिव सीजन से पहले ही कार के मालिक बनना चाहते हैं तो मारुति सुजुकी और हुंडई के ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। ये कंपनियां अक्टूबर महीने में कारों पर 2 लाख रु तक की बचत करने का मौका दे रही हैं।

हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस

हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस पर 30000 रु तक का कैश डिस्काउंट, 10000 रु का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रु तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट पेश कर रही है। यानी इस कार पर कुल 43000 रु की बचत की जा सकती है।

हुंडई ऑरा

हुंडई ऑरा पर 20000 रु तक का कैश डिस्काउंट, 10000 रु का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रु तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट पेश कर रही है। यानी इस कार पर कुल 33000 रु की बचत की जा सकती है।

हुंडई आई20

हुंडई ऑरा पर 50000 रु तक का कैश डिस्काउंट और 10000 रु तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है।

वरना, अलकज़ार और कोना इलेक्ट्रिक

इन तीनों कारों पर एक-एक ऑफर है। इनमें हुंडई वरना पर 25000 रु और अलकजार पर 20000 रु तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। वहीं हुंडई कोना इलेक्ट्रिक पर 2 लाख रु तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है।

मारुति कारों पर ऑफर

मारुति कारों पर भी कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉरपोरेट बेनेफिट, एडिशनल एक्सचेंज बोनस और कई तरह के ऑफर मिल रहे हैं। इनमें इग्निस पर 75000 रु, बलेनो पर 45000 रु और सियाज पर 43000 रु तक के ऑफर मिल रहे हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article