वीकेंड कोर्ट में निपटाए जाएंगे अब दिल्ली वालों के पेंडिंग ट्रैफिक चालान; चेक करें सभी जरूरी डिटेल

अगर आप दिल्ली में रहते हैं और आपकी गाड़ी पर ट्रैफिक चालान पेंडिंग है तो ये जानकारी आपका दिल खुश कर सकती है। अब दिल्ली वालों के पेंडिंग ट्रैफिक चालान वीकेंड पर भी निपटाए जा सकेंगे।

अगर आपकी गाड़ी पर ट्रैफिक चालान (Delhi traffic challan) पेंडिंग है और सप्ताह के पांच दिन बिजी रहने के कारण आप उसका निपटारा नहीं कर पा रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दिल्ली पुलिस ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नई व्यवस्था शुरू करने का फैसला किया है। इसके तहत राजधानी के सभी जिला अदालत परिसरों में वीकेंड ट्रैफिक कोर्ट संचालित किए जाएंगे, जहां लोग अपने पेंडिंग ट्रैफिक चालानों का निपटारा करा सकेंगे।

delhi traffic challan

दिल्ली ट्रैफिक चालान (Photo: iStock)

दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य लोगों को छुट्टी के दिन चालान संबंधी मामलों को निपटाने की सुविधा देना और अदालतों में पेंडिंग मामलों का बोझ कम करना है। लंबे समय से कई वाहन मालिक समय की कमी के कारण अपने चालानों का निपटारा नहीं कर पाते थे, जिससे मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही थी।

End of Feed