ऑटो न्यूज़

Watch: हेडलाइट ने दिया अंतिम संदेश, आग का गोला बन खाक हुई डिफेंडर

भारत में लैंड रोवर की कारें काफी पॉपुलर हैं। इसमें भी लैंड रोवर डिफेंडर को लोग काफी पसंद करते हैं। अक्सर जब भी डिफेंडर सड़कों पर नजर आती है तो लोग मुड़-मुड़कर पीछे देखते हैं। लेकिन हाल ही में गुजरात के वड़ोदरा में डिफेंडर के साथ कुछ ऐसा हुआ है जिसे देखकर आप देखते ही रह जाएंगे। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला?

Image

हेडलाइट ने दिया अंतिम संदेश, आग का गोला बन खाक हुई डिफेंडर

Photo : Times Now Digital

Defender Price: लैंड रोवर की कारों को उनकी जबरदस्त परफॉरमेंस, लग्जरी फीचर्स, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और मुश्किल से मुश्किल सड़क को आराम से पार करने जैसे अनेक कारणों की वजह से जाना जाता है। भारत में लैंड रोवर की कारों को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। लैंड रोवर डिफेंडर वर्तमान समय में भारत में काफी ज्यादा पसंद की जाती है। डिफेंडर का मस्कुलर और बोल्ड लुक, इसके जबरदस्त लग्जरी फीचर्स और ऑफ रोडिंग फीचर्स की वजह से यह काफी आकर्षक है। सड़क पर यह कार बगल से गुजर रही हो तो लोग देखते ही रह जाते हैं। भारत में डिफेंडर की शुरुआती कीमत 1.20 करोड़ रुपये है और इसके टॉप मॉडल की ऑन रोड कीमत 3.40 करोड़ रुपये तक है। हाल ही में गुजरात के वड़ोदरा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आप अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे।

डिफेंडर में लग गई आग

हाल ही में गुजरात के वड़ोदरा में एक लैंड रोवर डिफेंडर आग की लपटों में घिर गई जिसका वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रही डिफेंडर में अचानक आग लग गई और कुछ ही देर में कार से निकल रही आग की लपटें विकराल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने कार में लगी आग की सूचना दमकल विभाग को दी जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। इस वीडियो को देखकर लोगों के मन में एक ही सवाल आ रहा है कि ‘क्या करोड़ों की कारें भी सुरक्षित नहीं हैं?’

हेडलाइट ने दिया आखिरी संदेश

इस वीडियो में एक और चीज जो बहुत ज्यादा हाईलाइट हुई है, वो है कार की हेडलाइट। अब आप सोचेंगे कि कार की हेडलाइट में ऐसा क्या है? वीडियो में नजर आ रही डिफेंडर आग की भयंकर लपटों में नजर आ रही है लेकिन इस बीच भी उसकी DRL बराबर ब्लिंक कर रही है। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा ‘DRL ने कार को अलिवदा कहा’, वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने लिखा कि ‘कार पूरी तरह आग की लपटों में है, लेकिन DRL पूरी तरह काम कर रही है।’

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article