दीपिका पादुकोण बनीं 2024 ह्यून्दे क्रेटा एसयूवी की ब्रांड एंबेसडर, 16 जनवरी को लॉन्च

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 29, 2023, 07:51 PM IST

Hyundai India 16 जनवरी 2024 को New Creta Facelift SUV लॉन्च करने वाली है जिसके लिए Deepika Padukone को ब्रांड एंबेसडर चुना गया है। कंपनी ने पिछली बार एक्सटर बेचने के लिए हार्दिक पंड्या को चुना था।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2024 ह्यून्दे क्रेटा की ब्रांड एंबेसडर
  • विज्ञापन में दिखेंगी दीपिका पादुकोण
  • 16 जनवरी को लॉन्च होगी एसयूवी

2024 Hyundai Creta Brand Ambassador: ह्यून्दे इंडिया नई क्रेटा फेसलिफ्ट 16 जनवरी 2024 को लॉन्च करने वाली है और अब कंपनी ने इसका ब्रांड एंबेसडर चुन लिया है। एक्सटर में हार्दिक पंड्या के बाद क्रेटा फेसलिफ्ट के विज्ञापन में दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। यानी भारतीय मार्केट में ह्यून्दे के अलावा अब 2024 क्रेटा बेयने का काम दीपिका पादुकोण का भी होगा। मुकाबले पर जोरदार दबाव डालने के लिए ह्यून्दे नई क्रेटा के साथ शानदार स्टाइल और डिजाइन देने वाली है। इसके साथ ही बहुत से नए फीचर्स और कई नई चीजें एसयूवी को मिलने वाली हैं।

Deepika Padukone Brand Ambassador Of 2024 Hyundai Creta SUV

बहुत से नए फीचर्स और कई नई चीजें एसयूवी को मिलने वाली हैं

क्या-क्या नया मिलेगा

2024 ह्यून्दे क्रेटा फेसलिफ्ट में सबसे पहले नजर आने वाला बदलाव इसका चेहरा है जो अब बहुत कुछ ह्यून्दे टूसॉन जैसा हो गया है। स्पाय फोटोज में साफ हो चुका है कि इस एसयूवी का पिछला हिस्सा बड़े बदलावों के साथ आने वाला है, संभवतः पूरी तरह बदला हुआ। इसका डिजाइन कुल मिलाकर नई एक्सटर, नई सांटा फे और पेलिसेड जैसा होने वाला है। इसके साथ पूरी तरह एलईडी लाइटिंग मिल सकती है। इसके अलावा नए और बड़े साइज के अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं, हालांकि इसे चुनिंदा वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जा सकता है।

End of Feed