Unsold Cars: भारतीय कार मार्केट दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कार मार्केट है और इस वक्त यह काफी अजीबो-गरीब समस्या का सामना कर रही है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने हाल ही में जानकारी देते हुए बताया है कि कारों की मांग में कमी की वजह से डीलर्स के पास मौजूद इन्वेंटरी में कारों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। डीलर्स के पास मौजूद कारों की संख्या 7 लाख के पार जा पहुंची है और इन कारों की कीमत लगभग 73,000 करोड़ रुपये है।
डीलर्स के पास पड़ी हैं 7 लाख से ज्यादा कारें, 73,000 करोड़ की कारों का आखिर क्या होगा
बिक्री हुई कम
कार डीलर्स के पास इन्वेंटरी में मौजूद कारों की संख्या बढ़ रही है और दूसरी तरफ बिक्री में भी कमी हुई है जिसकी वजह से इस वक्त डीलरशिप पर प्रेशर बहुत ही ज्यादा है। FADA ने जानकारी देते हुए यह भी बताया है कि पहले इन्वेंटरी में कारों को 65-67 दिनों के लिए रोककर रखा जाता था लेकिन अब यह समय सीमा 70-75 दिनों तक जा पहुंची है।
यह भी पढ़ें: New TVS Jupiter 110 Launched: नए और दमदार इंजन के साथ लॉन्च हुआ TVS जुपिटर, पहले से बेहतर माइलेज भी मिलेगी
इन कारों का क्या होगा?
फिलहाल सभी डीलर्स फेस्टिव सीजन की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। फेस्टिव सीजन में इन कारों पर डिस्काउंट ऑफर करके इन्वेंटरी को थोड़ा खाली किया जा सकता है जिससे डीलरशिप पर मौजूद प्रेशर कम होगा। साथ ही कार निर्माता कंपनियों को भी अपने प्रोडक्शन की रफ्तार में कमी करनी होगी ताकि मार्केट में मौजूद इस स्थिति को सुलझाया जा सके। देश की सबसे बड़ी कंपनी मारूति सुजुकी ने हाल ही में जानकारी देते हुए बताया था कि वह अपने प्रोडक्शन में कमी करने वाली है।
